‘LIPI Europe Media Award 2026’ से सम्मानित हुए डॉ. ओ.पी. यादव

‘LIPI Europe Media Award 2026’ से सम्मानित हुए डॉ. ओ.पी. यादव

मीडिया, संचार एवं साउथ एशिया मीडिया डिप्लोमेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. ओ.पी. यादव को मिला ‘LIPI Europe Media Award 2026’

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. यादव को प्रतिष्ठित “LIPI Europe Media Award 2026” से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान मीडिया, संचार एवं साउथ एशिया मीडिया डिप्लोमेसी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला।

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित LIPI Europe के “India Beyond Borders” अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, सांसद रमेश अवस्थी, ICCR के निदेशक सुनील कुमार सिंह, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा और LIPI Europe की अध्यक्ष डॉ. योजना जैन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

अपने संबोधन में प्रो. बघेल ने कहा कि डॉ. यादव ने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में भारत तथा दक्षिण एशियाई देशों के बीच मीडिया सहयोग और सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने के लिए वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *