ओटीटी पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही ‘फ्रीडम एट मिडनाइट 2, ऐतिहासिक कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

ओटीटी पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही ‘फ्रीडम एट मिडनाइट 2, ऐतिहासिक कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

सच्ची ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित ‘फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2’ ओटीटी पर रिलीज होते ही नंबर-1 ट्रेंड कर रही है। 7 एपिसोड की इस सीरीज को दमदार कहानी और 8.3 IMDb रेटिंग के साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन कुछ कंटेंट ऐसा होता है जो आते ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना लेता है। हाल ही में रिलीज हुई एक वेब सीरीज ने भी यही कर दिखाया है। महज 7 एपिसोड वाली यह सीरीज स्ट्रीम होते ही ओटीटी पर नंबर-1 ट्रेंड करने लगी है और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस वेब सीरीज की कहानी एक सच्ची ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, जो मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को भारत के अहम दौर से रूबरू कराती है। यही वजह है कि इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी के तौर पर देखा जा रहा है।

इतिहास से जुड़ी कहानी ने खींचा दर्शकों का ध्यान

हिंदी सिनेमा और ओटीटी पर ऐतिहासिक विषयों पर बनी कहानियां अक्सर दर्शकों को आकर्षित करती हैं। यह सीरीज भी भारत की आजादी, देश के विभाजन और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों को केंद्र में रखती है। कहानी में दिखाया गया है कि आजादी की लड़ाई के दौरान किन हालात में भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ और इसका देश पर क्या असर पड़ा।

सीरीज में पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के किरदारों को भी अहम रूप से दिखाया गया है, जिससे कहानी और ज्यादा प्रभावशाली बनती है।

दूसरे सीजन को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

जिस वेब सीरीज की बात हो रही है, वह ‘फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2’ है। इसका पहला सीजन साल 2024 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लंबे इंतजार के बाद 9 जनवरी को इसका दूसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया। रिलीज होते ही इस सीजन को भी दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

आईएमडीबी पर शानदार रेटिंग

सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा इसकी आईएमडीबी रेटिंग से भी लगाया जा सकता है। फिलहाल ‘फ्रीडम एट मिडनाइट 2’ को 10 में से 8.3 की रेटिंग मिली है। मजबूत कहानी और प्रभावशाली किरदारों की वजह से यह वेब सीरीज इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए एक मस्ट वॉच बन गई है।

‘फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2’ ने यह साबित कर दिया है कि अगर कहानी मजबूत हो और प्रस्तुति प्रभावशाली हो, तो ऐतिहासिक विषय भी दर्शकों को पूरी तरह बांध सकते हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह सीरीज न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि आज़ादी के उस अहम दौर को समझने का मौका भी देती है, जिसने देश की दिशा और दशा तय की।

यह भी पढ़े : जनवरी के दूसरे हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज, एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर फिल्में-सीरीज करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *