MiroFish AI: इंटर्न से CEO बना बीजिंग की छात्र, 10 दिन में बनाया भविष्य पढ़ने वाला AI

MiroFish AI: इंटर्न से CEO बना बीजिंग की छात्र, 10 दिन में बनाया भविष्य पढ़ने वाला AI

20 वर्षीय चीनी स्टूडेंट का कमाल। 10 दिनों में तैयार किया ऐसा सिस्टम जो नीतियों, बाजार और घटनाओं का भविष्य पहले ही बता देता है। पढ़े पूरी खबर।

नई दिल्ली: टेक दुनिया में इन दिनों एक नया Gua Hangjiang नाम तेजी से सुर्खियों में हैं। बीजिंग पोस्ट एंड टेलीकम्यूनिकेशंस यूनिवर्सिटी के इस 20 वर्षीय छात्र ने बस 10 दिनों में एक ऐसा AI सिस्टम तैयार कर दिया हैं, जिसे लेकर टेक इंडस्ट्री में बड़ी चर्चा हो रही हैं। उनके बनाए इस टूल का नाम है MiroFish है, जो भविष्य की घटनाओं का “Simulation” करने की क्षमता रखता हैं।

इंटर्न से सीधे CEO तक

Gua ने यह प्रोजेक्ट अपने इंटर्नशिप के दौरान लगभग अकेले ही तैयार किया हैं। बिना किसी बड़ी टीम या लंबी प्लानिंग के उन्होने यह सिर्फ एक लैपटॉप और AI टूल्स की मदद से इस प्रोजेक्ट को बनाया हैं। 7 मार्च 2026 को MiroFish GitHub पर ग्लोबल ट्रेंडिंग में नंबर 1 पर पहुंच गया और देखते ही देखते हजारों लोगों ने इसे पसंद किया।

दिलचस्प बात यह है कि जब गुओ ने इसका डेमो Chen Tianqiao को दिखाया, तो सिर्फ 24 घंटे के भीतर उन्हें करोड़ों रुपये का निवेश मिल गया। इसके बाद गुओ अपने स्टार्टअप के CEO बन गए और अब यह प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

आखिर क्या है MiroFish?

MiroFish एक सामान्य चैटबॉट नहीं हैं। यह एक स्वार्म इंटेलिजेंस सिस्टम है, जो असली दुनिया के डेटा जैसे खबरें, नीतियां और बाजार संकेत को लेकर एक “डिजिटल दुनिया” तैयार करता हैं। इस वर्चुअल दुनिया में हजारों AI एजेंट्स होते हैं, जिनकी अपनी अलग सोच और व्यक्तित्व, याद रखने की क्षमता और सामाजिक व्यवहार होता हैं।

ये एजेंट्स एक-दूसरे से बातचीत करते हैं, बहस करते हैं और समय के साथ अपने विचार बदलते हैं। यूजर इसमें कोई भी घटना जोड़ सकता है जैसे नई सरकारी नीति या आर्थिक संकट और देख सकता है कि समाज किस तरह प्रतिक्रिया देगा।

कहां-कहां हो सकता है इस्तेमाल?

  1. सरकार नई नीतियों पर जनता की प्रतिक्रिया पहले ही समझ सकती हैं।
  2. कंपनियां अपने प्रोडक्ट या कैंपेन को लॉन्च से पहले टेस्ट कर सकती हैं।
  3. निवेशक बाजार के मूड का अंदाजा लगा सकते हैं।
  4. लेखक अपनी कहानी के संभावित अंत को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पहले भी दिखा चुके हैं कमाल

यह गुओ का पहला इनोवेशन नहीं है। इससे पहले उन्होंने “BettaFish” नाम का एक टूल बनाया था, जिसने भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी। MiroFish उसी का ज्यादा एडवांस्ड रूप माना जा रहा हैं।

क्यों खास है यह कहानी?

आज के दौर में एक युवा भी बड़े बदलाव लाने की क्षमता रखता है, खासकर तब जब उसके पास आधुनिक तकनीक और AI टूल्स की ताकत हो। अब AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भविष्य की संभावित परिस्थितियों का अनुमान लगाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।

साथ ही, ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म्स ने इनोवेशन को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुलभ बना दिया है, जिससे नए आइडियाज को हकीकत में बदलना अब ज्यादा मुश्किल नहीं रहा।

सीमाएं भी मौजूद हैं

हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सिस्टम पूरी तरह सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता हैं। इसके नतीजे इस बात पर निर्भर करते हैं कि इसमें डाला गया डेटा कितना सही और संतुलित हैं। फिर भी, यह पारंपरिक तरीकों की तुलना में कहीं ज्यादा उन्नत माना जा रहा हैं।

MiroFish सिर्फ एक नया AI टूल नहीं, बल्कि एक ऐसे भविष्य की झलक है जहां बड़े फैसले लेने से पहले उन्हें “डिजिटल दुनिया” में आजमाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *