भारतीय मूल के Neal Mohan को टाइम मैगज़ीन ने उनके शांत नेतृत्व, क्रिएटर-फर्स्ट नीतियों और यूट्यूब के वैश्विक विस्तार में अहम भूमिका के लिए ‘CEO ऑफ द ईयर 2025’ चुना।
09 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
टाइम मैगज़ीन ने ऑनलाइन वीडियो दिग्गज यूट्यूब के भारतीय मूल के सीईओ Neal Mohan को वर्ष 2025 का ‘CEO ऑफ द ईयर’ घोषित किया है। वर्ष 2023 में सुसान वोज्सिकी के स्थान पर यूट्यूब की कमान संभालने वाले मोहन को उनके शांत, रणनीतिक और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया है।
टाइम के अनुसार, Neal Mohan ने यूट्यूब को सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि दुनिया की उभरती डिजिटल संस्कृति का केंद्र बना दिया है। उनका नेतृत्व उस किसान की तरह बताया गया है, जिसकी मेहनत पर पूरी दुनिया निर्भर होती है—जो वे उगाते हैं, वही दुनिया देखती और सीखती है।
शांत स्वभाव वाले नेतृत्व की मिसाल
टाइम की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की सबसे प्रभावशाली “डिजिटल संस्कृति मशीन” का संचालन करने वाला व्यक्ति आश्चर्यजनक रूप से शांत, संतुलित और फोकस्ड है। मोहन लगातार कंटेंट-मॉनिटरिंग को मजबूत करने, प्लेटफॉर्म को नए बाज़ारों तक पहुंचाने और क्रिएटर्स को प्राथमिकता देने वाली नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी नेतृत्व शैली ने यूट्यूब को और अधिक सुरक्षित, समावेशी और नवाचार-प्रधान बनाया है।
नील मोहन की जीवन यात्रा
Neal Mohan का जन्म अमेरिका के इंडियाना राज्य के लैफायेट में हुआ, लेकिन 1985 में वे अपने माता-पिता के साथ लखनऊ आ गए। कुछ साल भारत में बिताने के बाद उन्होंने 1992 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका वापसी की। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और फिर MBA करने के बाद उन्होंने टेक जगत में अपनी जगह बनाई।
गूगल और डबलक्लिक समेत कई वैश्विक कंपनियों में काम करने के बाद मोहन 2023 में यूट्यूब के सीईओ बने। यूट्यूब शॉर्ट्स, प्रीमियम और सब्सक्रिप्शन सेवाओं के विस्तार में उनका विशेष योगदान माना जाता है।
भारतीय जड़ों से जुड़े नील मोहन की यह उपलब्धि न केवल यूट्यूब बल्कि दुनिया भर की तकनीकी प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
यह भी पढ़े: Gustaakh Ishq Review: पुराने जमाने की गलियों में महकती मोहब्बत की धीमी…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
