रानी मुखर्जी का देसी ब्यूटी सीक्रेट वायरल, आप भी कर सकते हैं ट्राय

रानी मुखर्जी का देसी ब्यूटी सीक्रेट वायरल, आप भी कर सकते हैं ट्राय

रानी मुखर्जी ने खुद बताया 47 साल की उम्र में भी ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बालों का देसी राज, जानिए कौन-सी एक चीज पर करती हैं भरोसा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में रानी ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर एक ऐसा राज बताया, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया। रानी का कहना है कि वह किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट पर नहीं, बल्कि एक बिल्कुल देसी चीज पर भरोसा करती हैं।

रानी मुखर्जी की खूबसूरती का देसी राज

रानी मुखर्जी ने बताया कि वह नारियल तेल का इस्तेमाल अपनी स्किन और बालों दोनों की देखभाल के लिए करती हैं। उनका कहना है कि नारियल तेल त्वचा को नेचुरल तरीके से नमी देता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनी रहती है।

वहीं बालों पर लगाने से यह जड़ों को मजबूती देता है और रूखापन कम करता है। रानी के मुताबिक, इसी वजह से वह आज भी किसी भारी-भरकम ब्यूटी रूटीन पर भरोसा नहीं करतीं और सिंपल व नेचुरल तरीकों को ही अपनी खूबसूरती की असली कुंजी मानती हैं।

ये भी पढ़े :- प्रियंका चोपड़ा ने 7 साल बाद इंडियन सिनेमा में वापसी की, राजामौली की फिल्म Varanasi में निभाएंगी खास रोल

क्यों नारियल तेल पर भरोसा करती हैं रानी?

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा कि वह मुंबई के तटीय इलाके में पली-बढ़ी हैं, जहां नारियल तेल का इस्तेमाल आम बात है। बचपन से ही यह उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा रहा है। रानी मानती हैं कि नेचुरल चीजें लंबे समय तक असर दिखाती हैं और स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचातीं।

नारियल तेल को लेकर साइंस की राय

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार नारियल तेल में लॉरिक एसिड और नेचुरल फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह स्किन की ड्राइनेस को कम करता है और स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है। वहीं बालों पर लगाने से यह प्रोटीन लॉस को कम करने में सहायक माना जाता है, जिससे बाल टूटने से बचते हैं और ज्यादा हेल्दी दिखते हैं।

हालांकि एक्सपर्ट्स यह भी कहते हैं कि ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन वालों को इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में और सोच-समझकर करना चाहिए।

महंगे प्रोडक्ट नहीं, सिंपल रूटीन ही काफी है

रानी मुखर्जी का साफ कहना है कि खूबसूरत दिखने के लिए 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन की जरूरत नहीं होती। अगर आपकी स्किन और बालों को कोई एक चीज सूट कर जाती है, तो वही सबसे अच्छा ब्यूटी सीक्रेट बन सकती है। उनके लिए वह चीज नारियल तेल है।

इसके अलावा रानी मुखर्जी का मानना है कि खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल से भी जुड़ी होती है। वह समय पर सोना, पर्याप्त पानी पीना और काम के बीच खुद को आराम देना जरूरी समझती हैं।

रानी मानना है कि तनाव और थकान सीधे चेहरे पर नजर आने लगती है, इसलिए वह खुद को जरूरत से ज्यादा प्रेशर में नहीं रखतीं। उनका यह सिंपल और बैलेंस्ड नजरिया ही उनकी नेचुरल खूबसूरती को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *