फोल्डेबल iPhone से Apple स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा दांव खेलने जा रहा है। जानें इसके फीचर्स, कीमत और संभावित लॉन्च टाइमलाइन।
नई दिल्ली: Apple अपने iPhone लाइनअप में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में हैं। ब्लूमबर्ग के चर्चित टेक एनालिस्ट Mark Gurman ने अपनी लेटेस्ट “Power On” रिपोर्ट में खुलासा किया है कि कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone पारंपरिक डिज़ाइन से बिल्कुल अलग होगा और यूज़र्स को एक नया अनुभव देगा।
पूरी तरह नया फॉर्म-फैक्टर
रिपोर्ट के मुताबिक, यह iPhone बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिज़ाइन में आएगा, जैसा कि Samsung Galaxy Z Fold में देखने को मिलता हैं। बंद होने पर यह सामान्य iPhone जैसा दिखेगा, लेकिन खुलते ही यह एक छोटे टैबलेट जैसा अनुभव देगा, जिसका स्क्रीन साइज लगभग iPad mini के बराबर हो सकता हैं।
कंपनी खास तौर पर स्क्रीन की durability और crease (फोल्ड लाइन) को कम करने पर काम कर रही है, ताकि रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह मजबूत और भरोसेमंद रहे।
क्या Touch ID की वापसी तय?
इस नए डिवाइस में एक बड़ा बदलाव सुरक्षा फीचर्स में देखने को मिल सकता हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पतली डिजाइन के कारण Apple Face ID को हटाकर Touch ID को वापस ला सकता है। यह फिंगरप्रिंट सेंसर साइड बटन में दिया जाएगा, जैसा कुछ iPad मॉडल्स में देखा गया हैं।
ड्यूल कैमरा, दमदार iOS 27 एक्सपीरियंस
फोल्डेबल iPhone में कुल चार कैमरों का सेटअप मिलने की संभावना हैं। पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सिस्टम होगा, जबकि फ्रंट में आउटर और इनर दोनों स्क्रीन पर कैमरे दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें notch या Dynamic Island की जगह होल-पंच डिजाइन देखने को मिल सकता हैं।
यह डिवाइस सिर्फ हार्डवेयर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सॉफ्टवेयर में भी बड़ा बदलाव लाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 27 को खास तौर पर इस फोल्डेबल डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किया जाएगा। यूज़र्स को iPad जैसी मल्टीटास्किंग की सुविधा मिल सकती है।
लॉन्च और कीमत
फोल्डेबल iPhone को 2026 के अंत तक लॉन्च किए जाने की संभावना है, हालांकि इसकी बिक्री थोड़ी देर से शुरू हो सकती है। कीमत की बात करें तो यह डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट में होगा और इसकी कीमत लगभग 1,800 से 2,500 डॉलर यानी 1,70,243 से 2,36,527 इंडियन रूपी के बीच हो सकती है।
गेम-चेंजर या बड़ा जोखिम?
Apple का यह कदम स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता हैं। अब तक iPhone में छोटे-छोटे डिजाइन बदलाव होते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब कंपनी फोन और टैबलेट के अनुभव को एक साथ लाने की कोशिश कर रही हैं।
हालांकि, ज्यादा कीमत, फोल्डेबल स्क्रीन की मजबूती और प्रोडक्शन से जुड़ी चुनौतियां इसके लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं। अगर Apple इन चुनौतियों को पार कर लेता है, तो यह डिवाइस बाजार में गेम-चेंजर साबित हो सकता हैं।
