बेंगलुरु में फैंस की बदसलूकी के बाद Akon का नया वीडियो चर्चा में है, जिसमें वे ट्रांसपेरेंट बॉल के भीतर अनोखे अंदाज़ में परफॉर्म करते दिखे।
17 नवंबर 2025, नई दिल्ली
हाल ही में इंटरनेशनल सिंगर Akon भारत में अपने म्यूजिक टूर के लिए आए हुए थे। 14 नवंबर को उन्होंने बेंगलुरु, और 16 नवंबर को मुंबई में कॉन्सर्ट किए। बेंगलुरु इवेंट के दौरान कुछ फैंस ने उनकी पैंट खींचने की कोशिश की, जिससे Akon काफी असहज हो गए। उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने इस हरकत की आलोचना भी की।
ट्रांसपेरेंट बॉल में दिखे Akon, फैंस हैरान
इसी बीच Akon का एक और वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में Akon फैंस के बीच तो मौजूद हैं, लेकिन कोई भी उन्हें छू नहीं पा रहा। इसकी वजह है Akon का अनोखा तरीका—
वे एक बड़ी ट्रांसपेरेंट बॉल के अंदर खड़े होकर गाना गाते नज़र आते हैं।
फैंस ने उस बॉल को अपने हाथों पर उठाया हुआ है, और उसी के अंदर Akon आराम से परफॉर्म करते दिखते हैं। यह उनका सिग्नेचर स्टाइल है, जिसे वे दुनिया के कई शो में अपना चुके हैं। भारतीय फैंस भी इस अनोखी प्रस्तुति को देखकर बेहद उत्साहित नजर आए।
यह भी पढ़े: Children’s Day 2025: बच्चों संग घूमने जाएं दिल्ली की इन मजेदार जगहों पर, जहां सीख और मस्ती दोनों का होगा मेल
यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया।
– एक यूजर ने लिखा, “भाई अब खुद को बचाकर परफॉर्म कर रहा है।”
– दूसरे ने कमेंट किया, “लोगों पर भरोसा नहीं, ये एकॉन को कॉन्सर्ट से बाहर भी कर दें।”
– एक फैन ने मजाक में लिखा, “अब ये छम्मक छल्लो गाने की तरह घूम रहे हैं।”
वीडियो को हजारों लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं।
भारत में Akon की पॉपुलैरिटी बरकरार
Akon भारत में हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘रा.वन’ में उनके गाए सुपरहिट गाने ‘छम्मक छल्लो’ ने उन्हें देशभर में खास पहचान दिलाई थी। अपने इस म्यूजिक टूर में भी उन्होंने स्टेज पर इस गाने को परफॉर्म करके फैंस का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़े: ‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
