Vicky Kaushal–Katrina Kaif ने बेटे के नाम से उठाया पर्दा, पहली झलक दिखाकर बोले – “हमारी जिंदगी की सबसे खूबसूरत रोशनी”

Vicky Kaushal–Katrina Kaif ने बेटे के नाम से उठाया पर्दा, पहली झलक दिखाकर बोले – “हमारी जिंदगी की सबसे खूबसूरत रोशनी”

पहली बार माता-पिता बने Vicky Kaushal और Katrina Kaif ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए बेटे का नाम बताया और नन्हे मेहमान की झलक फैंस के साथ साझा की।

07 जनवरी 2026, नई दिल्ली

बॉलीवुड के चर्चित कपल Vicky Kaushal और Katrina Kaif के घर खुशियों का माहौल है। नवंबर में बेटे के जन्म के बाद अब दोनों ने अपने लाडले का नाम भी सार्वजनिक कर दिया है। स्टार कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है, जिसका मतलब होता है “रोशनी की किरण”

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में Vicky Kaushal और Katrina Kaif अपने बेटे के नन्हे हाथ को थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन इस तस्वीर की सादगी और भावनाएं फैंस को भावुक कर रही हैं।

दिल छू लेने वाला कैप्शन


पोस्ट के साथ कपल ने लिखा, “हमारी रोशनी की किरण – विहान कौशल। दुआएं कुबूल हुईं, जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया एक पल में बदल गई। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है, हम सिर्फ शुक्रगुजार हैं।”
इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं और प्यार की बाढ़ आ गई।

यह भी पढ़े: Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स

सेलेब्स ने दी बधाई


Vicky Kaushal और Katrina Kaif के इस खास पल पर फिल्म इंडस्ट्री से भी ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं। परिणीति चोपड़ा ने प्यार भरा कमेंट किया, जबकि श्रेया घोषाल ने दोनों को दिल से बधाई दी। दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर और शिबानी दांडेकर सहित कई सितारों ने हार्ट इमोजी के साथ खुशी जाहिर की।

2021 में रचाई थी शादी


Vicky Kaushal और Katrina Kaif ने साल 2021 में शादी की थी। बीता साल Vicky Kaushal के लिए प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही मायनों में खास रहा। एक तरफ उनकी फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, तो दूसरी तरफ बेटे के आने से उनकी जिंदगी और भी पूरी हो गई।

यह भी पढ़े: मकबूल से पान सिंह तोमर तक: Irrfan Khan, जो हर रोल में खुद को भूल गए और किरदार जो आज भी ज़िंदा हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *