नई दिल्ली: नॉर्थ अमेरिकन लेग में 26 अप्रैल को ARIRANG टूर का पहले शो (Day 1) के दौरान पॉपुलर ट्रैक “Magic Shop” परफॉर्म करते समय साउंड सिस्टम में अचानक आ गई,
जिसके चलते परफॉर्मेंस के कुछ हिस्सों पर असर हुआ।
हालांकि यह दिक्कत ज्यादा देर तक नहीं रही और बाकी शो पूरी तरह एनर्जेटिक और इमोशनल रहा,
लेकिन जंगकुक को यह बात इतनी खल गई कि उन्होंने अगले दिन खुद सोशल मीडिया पर आकर फैंस से माफी मांगी।
Jung Kook ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि कल Magic Shop के दौरान साउंड में इश्यू हो गया था।
जिस वजह से परफॉर्मेंस पर असर पड़ा था, लेकिन अब चिंता मत करो, आज से हम इसे ठीक कर देंगे।
कल शो में आए ARMY फैंस को सच में सॉरी।
यह मैसेज देखते ही BTS ARMY का दिल पिघल गया और फैंस ने कमेंट्स में लिखा “JK, तुम्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं तुमने जो एनर्जी दी वो काफी थी।
कई फैंस ने कहा कि ग्लिच के बावजूद पूरा शो दो घंटे चला और टैम्पा की रात को BTS ने रोशन कर दिया था।
ARIRANG वर्ल्ड टूर का धमाकेदार आगाज
BTS का ARIRANG टूर उनके कमबैक के बाद का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।
टैम्पा में नॉर्थ अमेरिकन लेग से शुरुआत हुई, जहां स्टेडियम में हजारों BTS ARMY ने जोश से “Arirang” गाया और पूरा वेन्यू BTS की एनर्जी से गूंज उठा।
Jung Kook का यह रिएक्शन BTS की उस इमेज को दिखाता है, जो हमेशा फैंस को बेस्ट एक्सपीरियंस देने की कोशिश करती है।
छोटी सी तकनीकी समस्या को भी वे इतनी गंभीरता से लेते हैं कि स्टेज के बाद खुद जिम्मेदारी लेते हैं।
यह न सिर्फ प्रोफेशनलिज्म दिखाता है, बल्कि ARMY के साथ उनके इमोशनल कनेक्शन को भी उजागर करता है।
फैंस अब Day 2 और आने वाले शोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जंगकुक के वादे के मुताबिक प्रोडक्शन टीम ने साउंड सिस्टम को तुरंत ठीक कर लिया है, जिससे बाकी परफॉर्मेंस और भी स्मूद होने की उम्मीद है।
एक छोटी गड़बड़ी, लेकिन बड़ा प्यार
BTS के मेंबर्स अक्सर कहते हैं कि ARMY उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।
जंगकुक का यह छोटा सा मैसेज फिर से साबित करता है कि परफेक्शन की चाहत के साथ-साथ फैंस के प्रति उनका प्यार कितना गहरा है।
टैम्पा की रात में एक छोटी गड़बड़ी ने न सिर्फ माफी दिलवाई,
बल्कि ARMY और जंगकुक के बीच का संबंध और भी मजबूत कर दिया।
अब सबकी नजरें टूर के अगले शोज पर हैं, जहां “Magic Shop” फिर से बिना किसी रुकावट के जादू बिखेरने वाला है।
Shweta Gupta is an MJMC student with a strong focus on content writing, especially in the entertainment domain. She has a passion for crafting engaging content and stays updated with the latest trends in entertainment and social media. Her writing reflects creativity & clarity.
