नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्टर Madhubala की बायोपिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में आ रही इस फिल्म में अब लीड एक्ट्रेस को लेकर तस्वीर साफ होती दिखा दे रही है। खबर है कि कियारा अडवाणी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी, जबकि उनकी जगह युवा एक्ट्रेस
सारा अर्जुन को चुना गया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली और डायरेक्टर जसमीत के रीन मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं। कास्टिंग को लेकर कई नाम सामने आए थे, लेकिन आखिरकार मेकर्स ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है।
क्यों मिला सारा अर्जुन को मौका?
बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए मेकर्स एक ऐसे चेहरे की तलाश कर रहे थे जो बचपन से लेकर जवानी तक के किरदार को अच्छे ढ़ग से निभा सके।
इसके अलावा, बड़े सितारों के साथ उनकी पहले से बनी छवि भी एक चुनौती बन सकती थी। मेकर्स चाहते थे कि दर्शक किरदार को देखें, न कि स्टार को। यही वजह रही कि एक फ्रेश फेस को बायोपिक में चुना गया है।
OTT पर रिलीज का फैसला
पहले इस बायोपिक को सिनेमाघर में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है। बदलते ट्रेंड को देखते हुए मेकर्स का कहना हैं कि ऐसी इमोशनल और डिटेल्ड कहानी को OTT पर बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता है।
हाल के समय में कई बायोपिक्स को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली है, जबकि OTT प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को ज्यादा ग्लोबल दर्शक मिलते हैं।
फिल्म की तैयारी जारी
फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है। वहीं, Dilip Kumar और Kishore Kumar जैसे अहम किरदारों के लिए कलाकारों की तलाश अभी भी जारी है।
यह फिल्म मधुबाला के जीवन के ग्लैमर की नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और निजी जिंदगी के पहलुओं को भी सामने लाने की कोशिश करेगी।
