‘किंग ऑफ पॉप’ की वापसी या कानूनी मजबूरी? रिलीज से पहले 15 करोड़ का ‘क्लीन अप’ ऑपरेशन

किंग ऑफ पॉप: वापसी या 15 करोड़ का क्लीनअप?

नई दिल्ली: पॉप के किंग Michael Jackson के जीवन पर आधारित फिल्म Michael इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिम रिलीज से ठीक पहले फिल्म के लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फिल्म की काहनी और निर्माण की प्रकि्या पर नए सवाल खड़े कर दिए है।

सूत्रों के मुताबिक, Michael फिल्म के आखिरी हिस्से में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके लिए करीब 22 दिनों तक रीशूट किया गया, जिस पर करीद 15 करोड़ रुपये खर्च हुए है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव किसी रचनात्मक फैसले की वजह से नहीं, बल्कि कानूनी अड़चन के चलते लिया गया था।

क्यों हुआ रीशूट?

फिल्म के शुरुआत हिस्से में 1993 के बाल शोषण के आरोपों को विस्तार से दिखाया गया था। फिल्म की शुरुआत भी इन्हीं घटनाओ से होती थी। हांलाकि बाद में पता चल कि पुराने कानूनी समझौते के तहत उस मामले से जुड़े व्यक्ति का किसी भी फिल्म या ड्रामा में बात नहीं की जा सकती।

यह चूक प्रोडक्शन की तरफ ससे हुई, जिसके बाद पूरी टीम को फिल्म का अहम हिस्सा दोबारा शूट करना पड़ा और फिल्म के रीशूट का पूरा खर्च माइकल जैक्सन की एस्टेट ने उठाया है।

अब कैसी होगी फिल्म?

रीशूट के बाद फिल्म का फोकस पूरी तरह बदल दिया गया है। अब कहानी विवादों की जगह माइकल जैक्सन के संगीत, उनके स्टेज परफॉर्मेंस और करियर के महत्वपूर्ण पलों पर केंद्रित होगी। खास तौर पर उनके Bad Tour और म्यूजिक जर्नी को प्रमुखता दी गई है।

पहले फिल्म का टोन थोड़ा गंभीर और जांच-पड़ताल जैसा था, वहीं अब इसका टोम ज्यादा म्यूजिकल अंदाज में पेश किया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर नजर

फिल्म को डायरेक्ट Antoine Fuqua ने किया है, और माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे Jaafar Jackson निभा रहे हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि विवादों के बावजूद फिल्म पहले वीकेंड में अच्छी कमाई कर सकती है और दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह फिल्म माइकल जैक्सन की जिंदगी को पूरी तरह दिखा पाएगी या फिर सिर्फ उनकी एक साफ-सुथरी छवि पेश करेगी। इसका जवाब दर्शकों को फिल्म रिलीज के बाद ही मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *