“Alone नहीं, बस थोड़ा me time!” वायरल पोस्ट पर Salman Khan ने कहा- परिवार, दोस्त और फैंस के प्यार में वो कभी lonely नहीं हो सकते।
बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan हाल ही में अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए, जिसमें उन्होंने “alone” और “lonely” को लेकर बात कही है। पोस्ट वायरल होते ही फैंस और मीडिया के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या सलमान खान खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। अब एक्टर ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी है।
क्या किया था सलमान ने पोस्ट?
सलमान ने इंस्टाग्राम और X पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि लोग उनकी बात को गलत तरीके से समझ रहे है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतने बड़े परिवार, दोस्तों और करोड़ों फैंस के प्यार के बीच वह अकेले कैसे हो सकते हैं।
उन्होंने लिखा, “मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। इतने शानदार परिवार, दोस्तों और आप लोगों की दुआओं के साथ मैं अकेला या lonely कैसे हो सकता हूं?”
‘Me Time’ की जरूरत क्यों?
सलमान ने खुलकर बताया कि “कभी-कभी लोगों के साथ रहकर थक जाते हैं”। लगातार शूटिंग, प्रमोशंस, इवेंट्स, मीडिया और सोशल इंटरैक्शन के बाद हर किसी को कुछ अकेले समय की जरूरत पड़ती है। सलमान का यह बयान बहुत relatable है। आज की भागती जिंदगी में mental peace और me time की अहमियत को उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में सामने रखा।
मम्मी सलमा खान तक पहुंची खबर
सलमान ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इस बार कोई फोटो नहीं थी, फिर भी लोग इसे ब्रेकिंग न्यूज बना रहे हैं। उनकी मां सलमा खान तक पूछने लगीं — “क्या हुआ बेटा?” यह हिस्सा पढ़कर फैंस और मीडिया दोनों हंस पड़े। सलमान ने अंत में कहा “Chill maro yaar” जो उनकी typical carefree स्टाइल को दिखाता है।
सलमान खान का यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि “भाई कभी अकेले नहीं हो सकते” और “हम हमेशा आपके साथ हैं।”
Also Read: पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी की 49वीं पुण्यतिथि पर संगीत जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वर्कफ्रंट की बात करें तो Salman Khan आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। फिल्मों, टीवी और सोशल वर्क के बीच भी उन्होंने यह साफ कर दिया कि कभी-कभी खुद के लिए थोड़ा समय निकालना बिल्कुल सामान्य बात है।
