संस्थान ने तीन दशक की उपलब्धियों के साथ उद्योग-केंद्रित शिक्षा, शोध, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों पर प्रकाश डाला
नई दिल्ली:MERI Group of Institutions ने Top 100 MSMEs Recognition & Award 2026 में अपने शैक्षणिक मॉडल, शोध, नवाचार और उद्योग जुड़ाव से जुड़ी पहलों को प्रस्तुत किया। संस्थान को कार्यक्रम में अपने विचार एवं अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में MERI Group के Institution HR Head तापस डे ने संस्थान की तीन दशकों से अधिक की शैक्षणिक यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रमों में बदलाव, विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
विविध अकादमिक कार्यक्रम
MERI में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, BJMC और लॉ सहित कई क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान की जा रही है। वहीं, अंतरिक्ष अध्ययन जैसे उभरते क्षेत्र में GeoAI, International Space Law, Space Arbitration और Indian Space Policy जैसे विषयों को भी पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है।
NAAC और AICTE से मान्यता प्राप्त MERI को शोध एवं नवाचार के लिए SIRO की मान्यता भी मिली हुई है। संस्थान के पास लगभग 41 पेटेंट और 200 से अधिक शोध पत्र एवं संस्थागत प्रकाशन हैं, जो शोध गतिविधियों के विस्तार को दर्शाते हैं।
आधुनिक सुविधाओं का विस्तार
संस्थान ने विद्यार्थियों को तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए Apple-अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र, AI/ML लैब, Centre for International Studies और Startup Hub जैसी सुविधाएं विकसित की हैं। Startup Hub के माध्यम से स्टार्टअप्स, निवेशकों और इनक्यूबेटर्स को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
ऑटोमोटिव और मोबिलिटी सेक्टर में बदलाव को देखते हुए MERI Electric Vehicle Park विकसित करने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। इस दिशा में ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ बातचीत कर सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान की जा रही है।
Industry-ready प्रतिभाओं का निर्माण
MERI Group का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप तैयार करना है। संस्थान में PhD स्कॉलर्स के साथ IIMs और IITs के पूर्व छात्र भी फैकल्टी का हिस्सा हैं। इन विशेषज्ञताओं और विभिन्न learning platforms के जरिए विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं उद्योग-उपयोगी कौशल देने पर जोर दिया जा रहा है।
Top 100 MSMEs Recognition & Award 2026 में MERI Group की भागीदारी संस्थान के लिए अपनी शैक्षणिक, शोध और नवाचार संबंधी उपलब्धियों को MSME एवं कारोबारी जगत के सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर रही।
