Gold-Silver में रातोंरात बड़ा उलटफेर: विदेशी बाजार में उछाल, घरेलू बाजार अभी भी नरम

Gold-Silver में रातोंरात बड़ा उलटफेर: विदेशी बाजार में उछाल, घरेलू बाजार अभी भी नरम

COMEX में सोना-चांदी में जोरदार उछाल, लेकिन भारत में दाम अभी नरम। All India Sarafa Association के मुताबिक गिरावट के बीच निवेशकों और शादी के खरीदारों के लिए अहम संकेत।

नई दिल्ली: सर्राफा बाजार से जुड़े लोगों और शादी की खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए आज सुबह चौंकाने वाली खबर लेकर आई हैं। जहां एक ओर घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोना-चांदी के दाम गिर गए थे, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में रातोंरात तेज उछाल देखने को मिला हैं।

COMEX पर सोने की कीमत में करीब 2.5% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और यह 4,521 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। चांदी भी पीछे नहीं रही और करीब 2.7% उछलकर 69 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करने लगी। जानकारों के मुताबिक, यह तेजी वैश्विक आर्थिक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों के रुख में बदलाव की वजह से आई हैं।

घरेलू बाजार में गिरावट का असर

हालांकि, भारत के बाजारों में अभी तक यह तेजी पूरी तरह दिखाई नहीं दी है। All India Sarafa Association के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,900 रुपये गिरकर 1,48,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

चांदी में तो और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई हैं । लगभग 11,000 रुपये से ज्यादा टूटकर यह करीब 2.30 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। गुरुवार को Ram Navami के कारण बाजार बंद रहने से शुक्रवार को दबाव ज्यादा दिखा।

अलग-अलग शहरों में अलग भाव

देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा हैं। चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में भाव थोड़े कम रहे। कुल मिलाकर घरेलू बाजार अभी भी अंतरराष्ट्रीय तेजी के मुकाबले पीछे चल रहा है।

निवेशकों के लिए संकेत

बाजार के जानकार मानते हैं कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्थिति सकारात्मक हो सकती है। कमजोर डॉलर, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक तनाव जैसे कारक सोना-चांदी को सपोर्ट दे सकते हैं। हालांकि, छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

शादी के सीजन में राहत

शादी की खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए फिलहाल राहत की बात है कि घरेलू बाजार में दाम अभी भी नीचे हैं। लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर भारत में भी दिखा, तो आने वाले दिनों में कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। ऐसे में विशेषज्ञ जल्दबाजी के बजाय बाजार के रुझान पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं।

आखिर अचानक क्यों बदले भाव?

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करते हैं, जिससे सोना-चांदी में तेजी आती है। अभी की गिरावट के बाद आई यह तेज रिकवरी बाजार में मिले-जुले संकेत दे रही है।

फिलहाल स्थिति यही है कि विदेशी बाजार में तेजी बनी हुई है, जबकि भारत में कीमतें अभी नरम हैं। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि अंतरराष्ट्रीय रुझान का असर घरेलू बाजार पर कितनी तेजी से पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *