CTET Feb 2026 Answer Key और OMR Sheet जारी, सिर्फ 72 घंटे का मौका-15 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति

CTET Feb 2026 Answer Key और OMR Sheet जारी, सिर्फ 72 घंटे का मौका

CTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट जारी। उम्मीदवार 12–15 मार्च तक ctet.nic.in पर लॉगिन कर उत्तर मिलान करें और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

नई दिल्ली: CBSE ने CTET फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर की और सभी कैंडिडेट्स की स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। यह फैसला लाखों टीचिंग एस्पिरेंट्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहा है, क्योंकि अब आप अपनी खुद की मार्कशीट देख सकते हैं, आंसर की से मैच कर सकते हैं और गलती पकड़ सकते हैं।

खास बात ये है कि आपत्ति विंडो सिर्फ 12 से 15 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक खुली है। यानी महज 72 घंटे का मौका मिला हैं। अगर आपने 7-8 फरवरी (या 1 मार्च के री-एग्जाम) में परीक्षा दी थी, तो तुरंत ctet.nic.in पर लॉगिन करें। देर होने पर कोई मौका नहीं मिलेगा।

क्यों है ये विंडो खास?

पहली बार इतनी पारदर्शिता! OMR शीट देखकर आप खुद साबित कर सकते हैं कि आपका सही जवाब गलत कैसे चिह्नित हुआ। CBSE ने साफ कहा है कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स आपकी आपत्ति चेक करेंगे, गलती पाई गई तो फीस वापस और फाइनल आंसर की में बदलाव होगी। रिजल्ट अप्रैल 2026 में आने वाला है, तो ये आखिरी चांस है अपना स्कोर 100% एक्यूरेट बनाने का। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं हागी और हर सही जवाब पर 1 मार्क मिलेगा। जनरल के लिए 90/150 (60%) और रिजर्व्ड के लिए 82/150 (55%) क्वालीफाइंग हैं।

ऐसे डाउनलोड करें OMR शीट

  1. ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CTET Feb-2026 Key Challenge या View/Challenge Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
  4. पेपर 1 या पेपर 2 की आंसर की PDF और स्कैन OMR शीट डाउनलोड हो जाएगी।
  5. अपना मार्क्स कैलकुलेट करें और OMR में आपने जो भरा, उससे मैच करें।

आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया

अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर की में किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगता है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवार को अपने उत्तर के समर्थन में संबंधित प्रमाण या शैक्षणिक स्रोत भी अपलोड करना होगा।

बोर्ड ने बताया है कि सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। यदि किसी प्रश्न पर दर्ज आपत्ति सही पाई जाती है तो उस प्रश्न की आंसर की में संशोधन किया जाएगा और जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी।

परीक्षा और परिणाम से जुड़ी जानकारी

CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था। कुछ केंद्रों पर परीक्षा 1 मार्च को भी आयोजित हुई थी। बोर्ड की ओर से परिणाम अप्रैल 2026 में जारी किए जाने की संभावना है।

CTET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला प्रमाणपत्र आजीवन वैध होता है, जो केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य कई शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक भर्ती के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए आंसर की जांचकर समय रहते आपत्ति दर्ज कराना अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *