Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar: The Revenge का दमदार ट्रेलर रिलीज। अंडरकवर मिशन, एक्शन और ईद पर Toxic से बड़ी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत।
नई दिल्ली: ईद पर बॉक्स ऑफिस की तस्वीर अब साफ होने लगी है। स्पाई-एक्शन फिल्म Dhurandhar: The Revenge का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। करीब तीन मिनट पच्चीस सेकेंड के इस ट्रेलर में एक बार फिर Ranveer Singh को अंडरकवर मिशन पर दिखाया गया है, जहां कहानी बदले और खुफिया ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।
ट्रेलर को Jio Studios और B62 Studios ने जारी रिलीज किया है। फिल्म 19 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट की वजह से फिल्म की चर्चा सिर्फ ट्रेलर तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर होने वाली टक्कर को लेकर भी हो रही है।
अंडरकवर मिशन और बदले की कहानी
ट्रेलर में रणवीर सिंह का किरदार जैस्किरत सिंह रंगी दिखाई देता है, जो पाकिस्तान में हमजा अली मजार के नाम से अंडरकवर एजेंट बनकर काम करता है। इस बार उसका मिशन पहले से ज्यादा खतरनाक बताया गया है।
ट्रेलर में कई हाई-वोल्टेज एक्शन सीन, क्लोज कॉम्बैट फाइट और अंडरवर्ल्ड से जुड़े सीक्वेंस दिखाए गए हैं। साथ ही कुछ डायलॉग ऐसे हैं जो सीधे देशभक्ति और बदले की भावना को उभारते हैं। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है, जिन्होंने पहले भी देशभक्ति और सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों के लिए पहचान बनाई है।
स्टार कास्ट में बड़े नाम
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
R. Madhavan – खुफिया एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी के रोल में
Arjun Rampal – खतरनाक विरोधी किरदार में
Sanjay Dutt – पुलिस अधिकारी की भूमिका में
Sara Arjun – अहम सपोर्टिंग रोल में
यह फिल्म 2025 में आई पहली फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
सोशल मीडिया पर तेज चर्चा
ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर #DhurandharTheRevengeTrailer ट्रेंड करने लग रहा हैं। कई यूजर्स ने रणवीर सिंह के एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी को लेकर भी उत्सुकता जताई।
ईद पर बॉक्स ऑफिस की बड़ी भिड़ंत
फिल्म की रिलीज डेट ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। ईद के आसपास रिलीज होने के कारण इसकी टक्कर Toxic से हो सकती है, जिसमें Yash मुख्य भूमिका में हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेलर से बनी उम्मीदें फिल्म की रिलीज के बाद कितनी पूरी होती हैं।
