Do Deewane Seher Mein Trailer: संजय लीला भंसाली की नई पेशकश: शहर, इश्क़ और अधूरी परफेक्शन की कहानी

Do Deewane Seher Mein Trailer: संजय लीला भंसाली की नई पेशकश: शहर, इश्क़ और अधूरी परफेक्शन की कहानी

संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Seher Mein’ का ट्रेलर रिलीज, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की अनमैच लव स्टोरी, वैलेंटाइन वीक में 20 फरवरी को होगी रिलीज।

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली एक बार फिर दर्शकों को इमोशन्स और रिश्तों की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Seher Mein’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज के साथ ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। इस फिल्म के जरिए सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

वैलेंटाइन वीक में होगी रिलीज

यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, यानी वैलेंटाइन वीक के दौरान दर्शकों को एक नई लव स्टोरी देखने को मिलेगी। करीब 1 मिनट 58 सेकंड का ट्रेलर एक मॉडर्न रिश्ते की झलक देता है, जहां प्यार परफेक्ट होने से ज्यादा सच्चा और भावनात्मक होना चाहता है। कहानी गलतफहमियों, सामाजिक दबाव और भावनाओं के उतार-चढ़ाव के बीच आगे बढ़ती है।

अनमैच कपल से शुरू होती है कहानी

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सिद्धांत और मृणाल का रिश्ता बिल्कुल आसान नहीं है। दोनों की सोच, पसंद और नजरिया एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। कहानी उस मोड़ पर दिलचस्प हो जाती है जब मृणाल अचानक शादी से इनकार कर देती हैं, बिना कोई वजह बताए। यहीं से रिश्ते की असली परीक्षा शुरू होती है।

Play

इमोशन्स के साथ म्यूजिक भी बनेगा मजबूत पक्ष

फिल्म का डायलॉग, “हर इश्क़ परफेक्ट नहीं होता, पर काफी होता है” इसकी थीम को बखूबी बयान करता है। अनुराग सैकिया का बैकग्राउंड स्कोर ट्रेलर में ही असर छोड़ जाता है और कहानी की भावनाओं को और गहराई देता है।

मुख्य जोड़ी के अलावा फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अंबेगांवकर, अचिंत कौर, नवीन कौशिक और मास्टर इनेश कोटियन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पुराने गाने से जुड़ा नाम, नई सोच के साथ कहानी

फिल्म का टाइटल 1977 की क्लासिक फिल्म घरौंदा के मशहूर गीत ‘दो दीवाने शहर में’ से प्रेरित है। हालांकि, भंसाली की यह पेशकश आज के दौर के रिश्तों, उनकी उलझनों और भावनात्मक सच्चाइयों को नए नजरिए से सामने लाने की कोशिश करती है।

अब देखना होगा कि यह अनमैच लव स्टोरी दर्शकों के दिलों में कितनी गहराई तक उतर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *