Epstein से जुड़े हजारों दस्तावेजों के बीच सामने आए एक कथित पत्र ने सनसनी मचाई, लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग ने Trump से जुड़ा दावा फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया।
24 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों ने एक बार फिर सियासी और कानूनी हलकों में हलचल पैदा कर दी है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा सार्वजनिक की गई हजारों अतिरिक्त फाइलों में एक कथित पत्र सामने आया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump का नाम आपत्तिजनक संदर्भ में लिया गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर न्याय विभाग ने इस पत्र को फर्जी करार दे दिया।
न्याय विभाग ने स्पष्ट किया कि यह दस्तावेज न तो प्रमाणिक है और न ही इसमें किए गए दावे तथ्यों पर आधारित हैं। विभाग के अनुसार, किसी दस्तावेज का सार्वजनिक होना अपने आप में उसकी सच्चाई की गारंटी नहीं होता। इसलिए ऐसे मामलों में बिना पुष्टि निष्कर्ष निकालना भ्रामक हो सकता है।
कथित पत्र को 13 अगस्त 2019 का बताया गया था, जब जेफरी एपस्टीन जेल में बंद था। दावा किया गया कि यह पत्र लैरी नासर के नाम लिखा गया था, जो अमेरिकी महिला जिमनास्टिक टीम का पूर्व डॉक्टर रहा है और सैकड़ों लड़कियों के यौन शोषण के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पत्र में कथित तौर पर यह लिखा गया था कि डोनाल्ड Trump भी “कम उम्र की लड़कियों में दिलचस्पी” रखते हैं।
यह भी पढ़े: YouTube Outage: भारत से अमेरिका तक ठप हुआ YouTube, घंटों तक वीडियो नहीं चला पाए यूजर्स
इस दावे के सामने आते ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे। हालांकि, DOJ ने तुरंत बयान जारी कर कहा कि यह पत्र पूरी तरह से मनगढ़ंत है और इसे किसी भी तरह से सच नहीं माना जाना चाहिए।
गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के गंभीर आरोप थे और 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी। वहीं, लैरी नासर को 2017 में दोषी ठहराया गया था और वह अब भी जेल में सजा काट रहा है।
न्याय विभाग ने दोहराया कि वह कानून के तहत जरूरी सभी दस्तावेज सार्वजनिक करता रहेगा, लेकिन हर दस्तावेज में लिखी बातों को अंतिम सत्य मानना सही नहीं
यह भी पढ़े: काशी के घाटों पर हुआ ‘Avatar: Fire and Ash’ के देवनागरी टाइटल…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
