Gold-Silver ने पकड़ी रफ्तार, युद्धविराम की खबर से बाजार में उत्साह

Gold-Silver ने पकड़ी रफ्तार, युद्धविराम की खबर से बाजार में उत्साह

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद सोना-चांदी में तेज उछाल!दिल्ली में 24K सोना ₹1,53,970 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,47,000 प्रति किलो के आसपास। COMEX में भी तेजी, पढ़े पूरी जानकारी।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम पर हुई सहमति ने वैश्विक बाजारों में राहत की सांस ली है। इस खबर से जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके चलते आज कीमती धातुओं में भारी रिकवरी दर्ज की गई। COMEX पर सोने और चांदी दोनों में 2.5% से 6.5% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली हैं।

क्यों आई तेजी?

फरवरी के अंत से शुरू हुए अमेरिका-ईरान संघर्ष ने कीमतों को दबाए रखा था, जिससे सोने में करीब 10% और चांदी में 17% तक की गिरावट आई थी। लेकिन शांति की खबर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की ईरान की तैयारियों ने निवेशकों का कॉन्फिडेंस बढ़ाया। साथ ही, डॉलर में कमजोरी और दुनिया में अनिश्चितता बनी रहने से सुरक्षित निवेश (Safe-haven) की मांग बढ़ी हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी अभी के लिए राहत है, लेकिन आगे चलकर महंगाई, ब्याज दरें और वैश्विक हालात कीमतों को प्रभावित करते रहेंगे।

दिल्ली में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

कैरेट आज का भाव (₹) कल से बदलाव 24K (999) ₹1,53,970 +₹3,980 22K (916) ₹1,41,150 +₹3,650 18K (750) ₹1,15,520 +₹2,990

प्रति ग्राम: 24k- ₹15,397/ 2k- ₹14,115/ 8k- ₹11,552

अन्य प्रमुख शहरों में 24K सोना

  • मुंबई- ₹1,53,810
  • चेन्नई- ₹1,53,930
  • कोलकाता- ₹1,53,700
  • बेंगलुरु- ₹1,53,650
  • हैदराबाद- ₹1,53,700

चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

MCX/दिल्ली: ₹2,45,000 से ₹2,47,110
प्रति ग्राम: ₹247 से ₹255

अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX)

सोना: $4,831 से $4,841 प्रति औंस (+2.9% से 3.3%)
चांदी: $76.68 से $76.75 प्रति औंस (+5.5% से 6.6%)

निवेशकों को सलाह

  1. सोना और चांदी निवेश को सुरक्षित और संतुलित बनाते हैं, लेकिन इनमें 5-10% से ज्यादा पैसा न लगाएं।
  2. एक साथ पूरा पैसा लगाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके निवेश करें।
  3. छोटे समय के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, 3-5 साल के लिए सोचकर निवेश करें।

तकनीकी नजरिया और दिल्ली निवेशकों के लिए सलाह

इस हफ्ते सोने की कीमतें $4,580 से $4,850 प्रति औंस (लगभग ₹1,44,000 से ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम) के दायरे में रहने की उम्मीद है, जबकि चांदी $67 से $77 प्रति औंस (लगभग ₹2,15,000 से ₹2,45,000 प्रति किलो) के बीच कारोबार कर सकती है।

दिल्ली के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है कि शादी और त्योहारों के सीजन में मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन कोई भी खरीदारी करने से पहले MCX या अपने लोकल सर्राफा बाजार के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *