संगम कला संस्थान, गाजियाबाद में ‘नाद संगम’ मासिक कार्यक्रम आयोजित

संगम कला संस्थान, गाजियाबाद में ‘नाद संगम’ मासिक कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद: संगम कला संस्थान, गाजियाबाद की ओर से ‘नाद संगम’ मासिक श्रृंखला के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की अध्यक्षा डॉ. दीप्ति वत्स और सचिव कुमार सूरज के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम में संस्थान के नृत्य एवं गायन वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार एवं कथक नृत्यांगना आंचल शर्मा तथा युवा गायिका परिणिका चंद्रा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

डॉ. दीप्ति वत्स और कुमार सूरज ने दोनों अतिथियों का शॉल एवं सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें कला के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

संगम कला संस्थान भारतीय शास्त्रीय कला के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराकर सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *