नई दिल्ली: अगर आप भी इस वीकेंड में बाहर की गर्मी और भीड़ से बचकर घर पर प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए OTT Platform पर जबरदस्त कंटेंट तैयार है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, अमेज़न प्राइम वीडियो और Zee5 पर अलग-अलग जॉनर की कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं, जो आपके वीकेंड को काफी एंटरटेनिंग बना सकता हैं।
एक्शन से लेकर रोमेंस, हॉरर और ड्रामा हर तरह का कंटेंट इस बार OTT पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर समझ नहीं आ रहा कि क्या देखें, तो ये लिस्ट आपके लिए हैं।
’24’ (सीजन 3)- जियोहॉटस्टार (Jiohotstar)
अनिल कपूर एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी और भी ज्यादा खतरनाक मोड़ लेती नजर आ रही है, जहां हर मिनट की महत्व होता है।
फिल्म का लिंक- Watch on JioHotstar
‘Stranger Things: Tales from ’85’- नेटफ्लिक्स (Netfilx)
हॉकिन्स की दुनिया एक बार फिर लौट आई है। यह एनिमेटेड स्पिन-ऑफ पुराने सीजन्स के बीच की कहानी को सामने लाता है, जो फैंस के लिए काफी खास हो सकता है।
फिल्म का लिंक- Watch on Netflix
‘Marty Supreme’- अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon prime video)
यह फिल्म एक टेबल टेनिस खिलाड़ी के लड़ाई और जुनून को दिखाती है। 1950 के दौर की इतिहास इसे काफी अलग बनाती है।
‘APEX नेटफ्लिक्स’- (Netfilx)
जंगल में इस फिल्म में शिकार और शिकारी के बीच का खेल दिखाया गया है, जहां हालात कभी भी बदल सकते है।
फिल्म का लिंक- Watch on Netflix
‘If Wishes Could Kill’- नेटफ्लिक्स (Netfilx)
यह सीरिज रहस्यमयी ऐप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आपको सस्पेंस में बांधे रखेगी, जहां हर इच्छा की एक खतरनाक कीमत चुकानी पड़ती है।
फिल्म का लिंक- Watch on Netflix
‘Prathichaya’– जियोहॉटस्टार (Jiohotstar)
राजनीति और सत्ता के खेल पर आधारित यह फिल्म उन सचाइयों को सामने लाती है, जो अक्सर पर्दे के पीछे रह जाती हैं।
फिल्म का लिंक- Watch on JioHotstar
‘Hulk Hogan: Real American’– नेटफ्लिक्स (Netfilx)
रेसलिंग के दिग्गज हल्क होगन की जिंदगी पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री उनके करियर और निजी जीवन की अनकही बातें सामने लाती है, जो बहुत कम लोगो को पता है।
फिल्म का लिंक- Watch on Netflix
‘Band Melam’– Zee5
अगर आप हल्का-फुल्का मनोरंजन चाहते हैं, तो यह रोमांस एक अच्छा विकल्प है, जिसमें छोटे शहर की शादी और रिश्तों की कहानी दिखाई गई है।
फिल्म का लिंक- Watch on Zee5
इस वीकेंड OTT Platform पर हर मूड के हिसाब से कुछ न कुछ मौजूद है। बस अब आपको अपनी पसंद चुननी है और घर बैठे ‘प्राइवेट थिएटर’ जैसा अनुभव लेना है।
