नई दिल्ली: अखिल सेवक समाज काउंसिल (एएसएससी) ने संगठन के संविधान और उपनियमों के तहत श्री पी. हसीम को केरल राज्य बोर्ड के राज्य अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति की गई। उनका कार्यकाल 3 अगस्त 2026 से शुरू होकर तीन वर्ष तक रहेगा तथा प्रदर्शन की नियमित समीक्षा होगी।
नियुक्ति का स्वागत करते हुए डॉ. भार्गव मल्लप्पा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक, अखिल सेवक समाज काउंसिल ने कहा, “श्री पी. हसीम का एएसएससी परिवार में हार्दिक अभिनंदन है।
हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में केरल में समाज सेवा, जनकल्याण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा और अपने मिशन को और सशक्त बनाएगा।”
पूरे केरल में संभालेंगे संगठन की कमान
अपनी नई जिम्मेदारी के तहत श्री पी. हसीम केरल में एएसएससी की समाज सेवा और जनकल्याण संबंधी पहलों का नेतृत्व करेंगे। वे राज्य में संगठन को मजबूत बनाने, जिला कार्यकारी समितियों के गठन, जिला समन्वयकों के चयन की सिफारिश तथा स्वयंसेवकों के नामांकन और संचालन की प्रक्रिया का मार्गदर्शन करेंगे।
संवैधानिक मानकों के तहत होगी जिम्मेदारी
राज्य अध्यक्ष के रूप में श्री पी. हसीम केरल सरकार के विभागों, वैधानिक निकायों और स्थानीय प्रशासन के समक्ष एएसएससी का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करेंगे।
वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि राज्य बोर्ड की सभी गतिविधियां संगठन के संविधान, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और केंद्रीय सचिवालय की आचार संहिता के अनुरूप संचालित हों।
यह मानद एवं कार्यकारी नियुक्ति समाज सेवा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित के अभियानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही, उन्हें राज्य में अनुमोदित संगठनात्मक कार्यों के लिए एएसएससी के आधिकारिक पदनाम, ब्रांड पहचान और अधिकृत मुहरों के उपयोग का अधिकार दिया गया है।
