पहले EV पार्क को लेकर विशेषज्ञों की राउंड टेबल बैठक

पहले EV पार्क को लेकर विशेषज्ञों की राउंड टेबल बैठक

पर्यावरण बचाने और ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी आगे आएं: कमलजीत सहरावत

नई दिल्ली:भारत के पहले EV पार्क की तैयारी तेज, MERI कॉलेज में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर हुई बड़ी चर्चा

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और ग्रीन मोबिलिटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। दिल्ली के MERI कॉलेज में भारत के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पार्क को लेकर विशेष राउंड टेबल डिस्कशन आयोजित की गई।

IFEVA और MERI Group of Institutions द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में EV सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के भविष्य पर चर्चा की।

पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने EV पार्क की पहल को स्वच्छ परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया।

कार्यक्रम में नेशनल EV पार्क के मास्टर प्लान, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी विकास और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

MERI Group के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल और चेयरमैन आईपी अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भारत के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों ने कहा कि मजबूत EV इंफ्रास्ट्रक्चर, नई तकनीक और जनभागीदारी के माध्यम से भारत वैश्विक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *