Parineeti Chopra और राघव ने बेटे के जन्म के एक माह बाद इंस्टाग्राम पर साझा की पहली तस्वीर, ‘नीर’ नाम की आध्यात्मिक खूबसूरती ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध।
नई दिल्ली, 19 नवंबर 2025
अभिनेत्री Parineeti Chopra और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने नए-नवेले पैरेंटहुड का आनंद ले रहे हैं। दोनों ने बेटे के जन्म के एक महीने बाद उसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे देखते ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं।
Parineeti Chopra और राघव ने 19 अक्टूबर को अपने बेटे का स्वागत किया था। दिवाली से ठीक एक दिन पहले मिली इस खुशखबरी ने उनके घर ही नहीं, फैंस के त्योहारों की रोशनी भी और बढ़ा दी थी। अब बेटे के एक माह पूरे होने पर कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की है।
तस्वीर में Parineeti Chopra और राघव अपने नन्हे बेटे के छोटे-छोटे पैरों को प्यार से पकड़ते और चूमते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ‘नीर’ का चेहरा अभी भी सार्वजनिक नहीं किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक खूबसूरत मंत्रनुमा पंक्ति लिखी—
“जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम—तत्र एव नीर। हमने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है—शुद्ध, दिव्य और असीम।”
यह भी पढ़े: Kamini Kaushal: चेतन आनंद की फिल्म से की शुरुआत, ‘लाल सिंह चड्ढा’ तक निभाया सफर—कैसा रहा ये लंबा करियर?
पोस्ट के सामने आते ही भारती सिंह, गौहर खान, निम्रत कौर समेत कई मशहूर हस्तियों ने कमेंट कर शुभकामनाएँ दीं। फैंस ने भी दिल खोलकर प्यार बरसाते हुए परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
काम के मोर्चे पर, Parineeti Chopra जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक अनटाइटल्ड सस्पेंस थ्रिलर सीरीज़ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। रेंसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज़ में उनके साथ सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, अनूप सोनी और सुमीत व्यास जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे।
यह भी पढ़े: ‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
