Republic Day परेड और बीटिंग रिट्रीट 2026: ऑनलाइन टिकट बुकिंग की पूरी गाइड

Republic Day परेड और बीटिंग रिट्रीट 2026: ऑनलाइन टिकट बुकिंग की पूरी गाइड

26 जनवरी की Republic Day परेड और 29 जनवरी की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए 5 जनवरी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानिए रजिस्ट्रेशन से पेमेंट तक की पूरी प्रक्रिया।

05 जनवरी 2026, नई दिल्ली

भारत 26 जनवरी 2026 को अपने Republic Day के 76 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने जा रहा है। इस मौके पर नई दिल्ली में भव्य Republic Day परेड का आयोजन होगा। इसके बाद 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और 29 जनवरी को ऐतिहासिक बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शक 5 जनवरी सुबह 9 बजे से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट खरीद सकते हैं।

टिकट की कीमतें

Republic Day परेड: ₹100 और ₹20 (दो श्रेणियां)

बीटिंग रिट्रीट: ₹100

बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल: ₹20

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

यह भी पढ़े: New Year 2026 Puja: मंदिर न जा पाएं तो घबराएं नहीं, घर पर ऐसे करें नववर्ष की सरल और फलदायी पूजा

नए यूजर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टिकट बुकिंग स्टेप्स

  1. रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक आमंत्रण वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाएं।
  2. New User Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  3. नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर OTP Request करें।
  4. OTP डालते ही Add Guest का विकल्प खुलेगा।
  5. यहां गेस्ट की पूरी जानकारी भरें—नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल और पूरा पता।
  6. आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी में से कोई एक चुनें और उसका नंबर दर्ज करें।
  7. आईडी प्रूफ का फ्रंट और बैक साइड अपलोड करें (फाइल साइज 300KB से अधिक न हो, फॉर्मेट jpeg/jpg/png/bmp/webp)।
  8. Save Guest पर क्लिक करें।
  9. अब Republic Day परेड या बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकट चुनें और संख्या के अनुसार ऑनलाइन पेमेंट करें। पहले से रजिस्टर्ड यूजर्स ऐसे करें टिकट बुक
  10. aamantran.mod.gov.in वेबसाइट खोलें।
  11. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर OTP मंगाएं।
  12. OTP डालकर लॉगिन करें।
  13. पसंदीदा कार्यक्रम (परेड/बीटिंग रिट्रीट) चुनें।
  14. आवश्यक जानकारी कन्फर्म कर टिकटों की संख्या के अनुसार ऑनलाइन भुगतान करें। जरूरी निर्देश

आईडी प्रूफ पर पूरा पता होना अनिवार्य है, अधूरा पता होने पर टिकट रद्द की जा सकती है।

कार्यक्रम में प्रवेश के समय वही ओरिजिनल फोटो आईडी साथ लाना जरूरी होगा, जो बुकिंग के दौरान अपलोड की गई है।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे Republic Day परेड और बीटिंग रिट्रीट 2026 के टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: ‘Border 2’ के गाने ‘Ghar Kab Aaoge’ का टीजर रिलीज, जानिए कब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *