स्कॉर्पियंस ने रद्द किया भारत का ‘Coming Home’ टूर!

स्कॉर्पियंस ने रद्द किया भारत का 'Coming Home' टूर!

नई दिल्ली: भारतीय रॉक संगीत प्रेमियों के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। जर्मन हार्ड रॉक बैंड Scorpions ने अपना बहुप्रतीक्षित ‘Coming Home’ इंडिया टूर अचानक रद्द कर दिया है। बैंड ने इसकी वजह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं बताई जा रही है।

बैंड की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कुछ सदस्यों की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण यह फैसला लेना पड़ा। आयोजन से जुड़े प्लेटफॉर्म BookMyShow Live ने भी टूर रद्द होने की पुष्टि की है।

किन शहरों में होने वाले थे शो?

  • 21 अप्रैल 2026- शिलांग (JN Stadium)
  • 24 अप्रैल 2026- दिल्ली-NCR (HUDA Grounds)
  • 26 अप्रैल 2026- बेंगलुरु (NICE Grounds)
  • 30 अप्रैल 2026- मुंबई (Jio Gardens, BKC)

टिकट रिफंड तय, बैंड ने जताई वापसी की उम्मीद

टिकट रिफंड- सभी टिकट खरीदने वाले लोगों को उनका पूरा पैसा लौटाया जाएगा। BookMyShow जल्द ही रिफंड प्रोसेस शुरू करेगा और इसकी जानकारी फैंस को अपने रजिस्टर्ड ईमेल या ऐप पर अपडेट मिल जाएगी। बैंड ने भी फैंस से माफी मांगते हुए भविष्य में भारत आकर परफॉर्म करने की उम्मीद जताई है।

60 साल पुरानी बैंड, बड़ा झटका

1965 में बनी Scorpions इस साल अपनी 60वीं वर्षगांठ मना रही है। ‘Wind of Change’, ‘Still Loving You’ और ‘Send Me An Angel’ जैसे गानों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले इस बैंड के भारत दौरे का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

खासकर शिलांग और दिल्ली में शो को लेकर जबरदस्त मांग देखी जा रही थी। कई फैंस ने पहले ही यात्रा और ठहरने की तैयारी भी कर ली थी। ऐसे में टूर का अचानक रद्द होना उनके लिए बड़ा झटका है।

बैंड ने जताई वापसी की उम्मीद

बैंड ने अपने संदेश में फैंस से माफी मांगते हुए कहा है कि वे भविष्य में बेहतर हालात में भारत आकर परफॉर्म करने की उम्मीद रखते हैं। वहीं आयोजकों ने भी फैंस को हुई असुविधा पर खेद जताया है।

अब रॉक संगीत के चाहने वाले यही उम्मीद कर रहे हैं कि Scorpions जल्द ही नए शेड्यूल के साथ भारत वापसी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *