‘धुरंधर’ का जादू खत्म नहीं हुआ, अब ‘द रिवेंज’ से बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा तूफान

‘धुरंधर’ का जादू खत्म नहीं हुआ, अब ‘द रिवेंज’ से बॉक्स ऑफिस पर फिर मचेगा तूफान

धुरंधर की ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर रिलीज, रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने लोगो के उत्साह बढ़ा दिया हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को पैन-इंडिया रिलीज होगी, टीजर आज होगा लॉन्च।

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ की रफ्तार 59वें दिन भी थमती नजर नहीं आ रही है। OTT पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है और हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 59वें दिन भी इसने करीब 45 लाख रुपये की कमाई दर्ज की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 836.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1303 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

इस ऐतिहासिक सफर के बीच अब मेकर्स ने फैंस को अगला बड़ा सरप्राइज दे दिया है। फिल्म के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, वहीं इसका टीजर आज दोपहर 12:12 बजे लॉन्च हो गया है।

रणवीर सिंह का इंटेंस अवतार, पैन-इंडिया प्लान साफ

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सीक्वल का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनका किरदार हमजा खून से लथपथ नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में खून की बारिश और चेहरे पर बदले की आग साफ झलक रही है। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा- “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।”

खास बात यह है कि पोस्टर को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी जारी किया गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पहले पार्ट की कमाई ने रचा इतिहास

‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस जर्नी किसी सपने से कम नहीं रही। हर हफ्ते फिल्म ने मजबूत पकड़ दिखाई- पहला हफ्ता: 207.25 करोड, दूसरा हफ्ता: 253.25 करोड़, तीसरा हफ्ता: 172 करोड़, चौथा हफ्ता: 106.5 करोड़, पांचवां हफ्ता: 51.25 करोड़ छठा हफ्ता: 26.35 करोड़, सातवां हफ्ता: 13.9 करोड़, आठवां हफ्ता: 5.35 करोड़। इतना ही नहीं, फिल्म दक्षिण भारतीय बाजार में भी बड़ी हिट साबित हुई और OTT प्लेटफॉर्म पर भी टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है।

सीक्वल में दोगुना एक्शन, ज्यादा डार्क कहानी

निर्देशक आदित्य धर, जिन्होंने ‘उरी’ और ‘धुरंधर’ से अपनी पहचान मजबूत की, इस बार सीक्वल को और ज्यादा इंटेंस बनाने जा रहे हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें बदले की कहानी और भी गहरी होगी।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं अक्षय खन्ना रहमान डकैत के फ्लैशबैक सीन्स में दिखाई देंगे, जिनकी भूमिका को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।

19 मार्च 2026 को होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस टकराव

सीक्वल की रिलीज डेट भी कम चर्चा में नहीं है। 19 मार्च 2026 को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का सीधा मुकाबला यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा। दोनों ही पैन-इंडिया एक्शन फिल्में हैं और दर्शक पहले से ही इस क्लैश को लेकर सोशल मीडिया पर उत्साहित हैं। हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता और रणवीर सिंह की मास अपील सीक्वल को बड़ी बढ़त दिला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *