सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘120 Bahadur’ और ‘Masti 4’, चौथे दिन की कमाई ने चौंकाया

सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘120 Bahadur’ और ‘Masti 4’, चौथे दिन की कमाई ने चौंकाया

वीकएंड पर ठीक प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को ‘120 Bahadur’ और ‘Masti 4’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। जानें किस फिल्म ने बढ़त बनाई।

25 नवंबर 2025, नई दिल्ली

वीकएंड की रफ्तार खत्म होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई दो फिल्मों—‘120 Bahadur’ और ‘Masti 4’—की कमाई बुरी तरह लड़खड़ा गई है। शुक्रवार को एक साथ रिलीज़ हुई इन फिल्मों ने शुरुआती तीन दिनों में औसत कमाई की थी, लेकिन सोमवार यानी चौथे दिन दोनों ही फिल्मों का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा।

120 Bahadur’ की हालत चौथे दिन कमजोर

फरहान अख्तर स्टारर ‘120 Bahadur’ ने सोमवार दोपहर तक सिर्फ 1.04 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े, जबकि रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ रुपये कमाए थे।
चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 11.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के लिए बेहद कम माना जा रहा है।

रजनीश घई निर्देशित यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में लड़ी गई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। फरहान अख्तर के साथ इसमें राशि खन्ना, विवान भटेना, एजाज खान, स्पर्श वालिया और अंकित सिवाच अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

‘Masti 4’ की कमाई भी घटी

मिलाप जावेरी निर्देशित ‘Masti 4’ ने सोमवार को 1.12 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि रविवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 9.62 करोड़ रुपये तक पहुंची है।

यह भी पढ़े: Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट—स्टाइलिश अंदाज़ में शेयर किया मदरहुड का नया चैप्टर

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की कमेडी तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने है। इनके साथ एलनाज नोरोजी, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी और नतालिया जानोशेक भी फिल्म में शामिल हैं।

कौन रहा चौथे दिन आगे?

चौथे दिन की बात करें तो ‘Masti 4’ की कमाई ‘120 Bahadur’ से थोड़ी आगे दिख रही है। हालांकि, दिन खत्म होने तक आंकड़ों में थोड़े बदलाव की संभावना बनी रहती है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकडे में कौन-सी फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाती है और कौन पिछड़ती है।

यह भी पढ़े: Tu Meri Main Tera…’ का टीजर रिलीज: Kartik Aaryan–अनन्या की ताज़ा केमिस्ट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *