नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब अपने आखिरी चरण में है। कक्षा 10वीं के परिणाम 15 अप्रैल को घोषित होने के बाद अब सबकी निगाहें कक्षा 12वीं के नतीजों पर टिकी हैं। ताजा रिपोर्ट्स को देखते हुए यह माना जा रहा है कि CBSE किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर सकता है।
इस बार क्यों आ रहा हैं रिजल्ट?
इस साल CBSE ने कॉपियों की जांच के लिए On-Screen Marking (OSM) सिस्टम का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया है। पहले जहां इस प्रक्रिया को पुरा करने में 12 से 15 दिन लगते थे, वहीं अब नई तकनीक की मदद से यह काम सिर्फ 8-9 दिनों में ही पूरा हो रहा है। साथ ही, डिजिटल मार्किंग की वजह से अंकों की गणना में मानवीय गलतियों की संभावना काफई कम हो गई है।
नतीजे देखने के लिए ‘प्लान-बी’ तैयार रखें
अक्सर रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की मुख्य वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण धीमी हो जाती है। ऐसे में छात्र इन वैकल्पिक तरीकों का उपयोग कर सकते हैं जैसे-
DigiLocker- छात्र अपने आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन कर अपनी ‘डिजिटल मार्कशीट’ और ‘माइग्रेशन सर्टिफिकेट’ तुरंत डाउनलोड कर सकते है।
UMANG App- सरकारी सेवाओं के इस ऐप पर भी CBSE रिजल्ट का सीधा एक्सेस दिया गया है।
SMS & IVRS- बिना इंटरनेट के भी छात्र एक तय नंबर पर अपना रोल नंबर भेजकर अपना रिज्लट प्राप्त कर सकेंगे।
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल cbse.gov.in और results.cbse.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी तारीखों के झांसे में न आएं।
