NASA ने Artemis-2 मिशन के लिए पब्लिक रजिस्ट्रेशन खोला। दुनिया भर के लोग अपना नाम मुफ्त में चांद की कक्षा तक भेज सकते हैं।
02 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
अगर चांद पर जाने का आपका सपना अधूरा रह गया है, तो अब नासा उसे एक नई तरह से पूरा करने का मौका दे रहा है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA ने अपने आगामी Artemis 2 Mission के लिए आम लोगों का नाम चांद तक भेजने की खास पहल शुरू की है। दुनियाभर के लोग इसमें मुफ्त में हिस्सा ले सकते हैं और अपना नाम चंद्रमा की कक्षा तक यात्रा करवाकर इस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बन सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन हुआ ओपन, NASA भेजेगा आपका नाम चांद तक
NASA ने Artemis-2 मिशन के लिए एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल जारी किया है। रजिस्ट्रेशन करने वाले हर व्यक्ति का नाम एक डिजिटल मेमोरी कार्ड में सेव किया जाएगा, जिसे ऑरियन स्पेसक्राफ्ट के साथ चांद की कक्षा तक भेजा जाएगा।
सबसे खास बात—यह पूरी तरह फ्री है। रजिस्ट्रेशन पूरी होते ही नासा की ओर से एक डिजिटल बोर्डिंग पास भी मिलता है, जिसे लोग अपनी यादों में संजोकर रख सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए बस NASA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम दर्ज करना है और फिर डिजिटल पास डाउनलोड कर लेना है। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं।
क्या है Artemis-2 मिशन?
Artemis-2, NASA के महत्वाकांक्षी चांद अभियान का दूसरा चरण है, जिसे मैनड मून मिशन की तैयारी का सबसे अहम कदम माना जा रहा है। यह मिशन 5 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
इसमें चार अंतरिक्षयात्री—
- क्रिस्टिना कोच
- रेड वाइजमैन
- विक्टर ग्लोवर
- जेरेमी हेनसेन
ऑरियन स्पेसक्राफ्ट के ज़रिए करीब 10 दिनों की डीप-स्पेस यात्रा पर जाएंगे। इस मिशन में सिस्टम के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में चांद पर सफल मानव लैंडिंग और आगे चलकर मंगल मिशन की राह आसान हो सके।
NASA का यह कदम न सिर्फ विज्ञान प्रेमियों को जोड़ने का शानदार मौका है, बल्कि आम लोगों को भी अंतरिक्ष इतिहास का हिस्सा बनने का अवसर देता है।
यह भी पढ़े: Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने शेयर की अपनी नन्ही परी की…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
