नए साल के स्वागत में Google ने पेश किया खास एनिमेटेड डूडल, जिसमें रंग-बिरंगे गुब्बारे, कंफेटी और क्लिक करते ही शुरू होने वाला जश्न लोगों को कर रहा है उत्साहित।
31 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
साल 2025 को अलविदा कहने और 2026 का स्वागत करने के लिए Google ने एक बेहद खास और रंगीन डूडल लॉन्च किया है। यह डूडल न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि इसमें ऐसा एनिमेशन भी शामिल है, जो नए साल की खुशी को और खास बना देता है।
Google का यह न्यू ईयर डूडल दुनियाभर के कई देशों में होमपेज पर नजर आ रहा है। इसमें रंग-बिरंगे गुब्बारे, कंफेटी और फेस्टिव एलिमेंट्स दिखाए गए हैं, जो नए साल के उत्साह को बखूबी दर्शाते हैं। डूडल के बीच में एक आकर्षक एनिमेशन है, जहां 2025 धीरे-धीरे बदलकर 2026 में तब्दील हो जाता है — बिल्कुल उसी तरह जैसे आधी रात को नया साल दस्तक देता है।
क्लिक करते ही शुरू होगा जश्न
इस खास डूडल पर क्लिक करते ही यूजर्स एक अलग New Year’s Eve पेज पर पहुंचते हैं। यहां नीचे की ओर एक पार्टी पॉपर बना होता है, जिस पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रंग-बिरंगी कंफेटी बिखर जाती है और जश्न का माहौल बन जाता है।
यह भी पढ़े: Delhi में दो दिन घना कोहरा, यलो अलर्ट जारी; नए साल पर बारिश के आसार, ठंड और बढ़ाएगी कंपकंपी
क्यों खास होते हैं Google Doodles?
Google डूडल्स हमेशा से खास मौकों, सांस्कृतिक आयोजनों और ऐतिहासिक पलों को सेलिब्रेट करने का जरिया रहे हैं। न्यू ईयर ईव भी ऐसा ही मौका है, जब लोग बीते साल को याद करते हैं और नए साल के लिए नई उम्मीदें सजाते हैं।
Google का यह छोटा सा डिजिटल जश्न लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने और नए साल की खुशी को और खास बनाने का काम कर रहा है। तो देर किस बात की? आप भी Google पर जाएं, डूडल पर क्लिक करें और 2026 का स्वागत डिजिटल अंदाज में करें।
यह भी पढ़े: ‘Border 2’ के गाने ‘Ghar Kab Aaoge’ का टीजर रिलीज, जानिए कब…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
