Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini की संभावित कीमतें सामने आ गई हैं, जिनमें हाई-एंड कैमरा, OLED डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर मिल सकता है।
07 जनवरी 2026, नई दिल्ली
Oppo अपनी नई Oppo Reno 15 सीरीज को 8 जनवरी को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही इस सीरीज की कीमतें और फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिड-रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे, जो 200MP कैमरा जैसे हाई-एंड फीचर्स के साथ आएंगे।
AnLeaks से सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, Oppo Reno 15 सीरीज की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये हो सकती है, जबकि इसके प्रो मॉडल का टॉप वेरिएंट 72,999 रुपये तक जाएगा। कंपनी ने हाल ही में Reno 14 सीरीज लॉन्च की थी और अब इसे और बेहतर फीचर्स के साथ अपग्रेड किया जा रहा है।
Oppo Reno 15 की लीक कीमतें:
- 8GB + 256GB – ₹45,999
- 12GB + 256GB – ₹48,999
- 12GB + 512GB – ₹53,999
यह भी पढ़े: Realme 16 Pro सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स
Oppo Reno 15 Pro Mini की लीक कीमतें:
- 12GB + 256GB – ₹59,999
- 12GB + 512GB – ₹64,999
Oppo Reno 15 Pro की लीक कीमतें:
- 12GB + 256GB – ₹67,999
- 12GB + 512GB – ₹72,999
संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:
लीक के अनुसार, Reno 15 Pro Mini में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जबकि Reno 15 और Reno 15 Pro में 6.9 इंच की बड़ी OLED स्क्रीन दी जा सकती है। सभी मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा।
परफॉर्मेंस के लिए Reno 15 Pro और Pro Mini में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जबकि स्टैंडर्ड Reno 15 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो पूरी सीरीज में 200MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा हो सकता है। Pro और Pro Mini वेरिएंट में इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जबकि बेस मॉडल में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सभी फोन्स में 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बैटरी सेक्शन में Reno 15 Pro Mini को 6200mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि Reno 15 और Reno 15 Pro में 6500mAh बैटरी दी जा सकती है। सभी फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे और Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेंगे।
अब सभी की नजरें 8 जनवरी के लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं, जहां Oppo इन सभी फीचर्स और कीमतों पर से आधिकारिक पर्दा उठाएगा।
यह भी पढ़े: मकबूल से पान सिंह तोमर तक: Irrfan Khan, जो हर रोल में खुद को भूल गए और किरदार जो आज भी ज़िंदा हैं
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
