डिजाइन में बड़े बदलाव और बग्स की शिकायतों के चलते iOS 26 को लेकर iPhone यूजर्स का उत्साह ठंडा पड़ा, अपग्रेड रेट में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।
12 जनवरी 2026, नई दिल्ली
Apple के लिए iOS 26 एक ऐसा अपडेट साबित हो रहा है, जिसने कंपनी को हैरानी में डाल दिया है। आमतौर पर iPhone यूजर्स नए iOS वर्जन को तेजी से अपनाते हैं, लेकिन इस बार ट्रेंड बिल्कुल उल्टा नजर आ रहा है। सितंबर 2025 में ग्लोबल स्तर पर जारी किए गए iOS 26 को अब चार महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, फिर भी केवल 15 प्रतिशत iPhone यूजर्स ने ही इसे इंस्टॉल किया है।
StatCounter के आंकड़ों के मुताबिक, यह आंकड़ा Apple के पिछले कई सालों के औसत से काफी कम है। तुलना करें तो साल 2025 में इसी अवधि के दौरान करीब 63 प्रतिशत यूजर्स ने iOS 18 को अपनाया था। यानी इस बार अपग्रेड रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है।
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह iOS 26 में किया गया बड़ा डिजाइन बदलाव माना जा रहा है। खासतौर पर नया “लिक्विड ग्लास” इंटरफेस कई यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। WWDC 2025 के दौरान जहां नए फीचर्स को लेकर काफी उत्साह देखा गया था, वहीं 2026 की शुरुआत तक आते-आते यूजर्स का भरोसा कमजोर पड़ता नजर आया।
यह भी पढ़े: Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीख घोषित, 16 जनवरी से शुरू होगा बड़ा डिस्काउंट फेस्ट
डिजाइन के अलावा, कई यूजर्स ने iOS 26 में बग्स और परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं की भी शिकायत की है। कुछ लोगों का कहना है कि अपडेट के बाद फोन का एक्सपीरियंस पहले जितना स्मूद नहीं रहा, जिससे वे अपग्रेड करने से बच रहे हैं।
हालांकि Apple ने आधिकारिक तौर पर डिजाइन को लेकर किसी परेशानी को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन हाल के iOS 26 अपडेट्स में किए गए बदलाव यह संकेत देते हैं कि कंपनी यूजर्स की शिकायतों को गंभीरता से ले रही है। फिलहाल कई iPhone यूजर्स iOS 18 पर ही टिके हुए हैं, लेकिन लंबे समय तक यह विकल्प उनके पास नहीं रहेगा।
यह भी पढ़े: Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
