‘Happy Patel: खतरनाक जासूस’ रिव्यू: दमदार कास्ट के बावजूद फीकी पड़ी वीर दास की स्पाई-कॉमेडी

Happy Patel: खतरनाक जासूस’ रिव्यू: दमदार कास्ट के बावजूद फीकी पड़ी वीर दास की स्पाई-कॉमेडी

वीर दास की पहली डायरेक्टोरियल स्पाई-कॉमेडी ‘Happy Patel: खतरनाक जासूस’ में दमदार परफॉर्मेंस के बावजूद कमजोर कहानी, फीका ह्यूमर और बिना लॉजिक का एक्शन निराश करता है।

16 जनवरी 2026, नई दिल्ली

‘Happy Patel: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक हिंदी स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीर दास और मिथिला पालकर लीड रोल में नजर आते हैं। फिल्म में मोना सिंह, शारिब हाशमी और सृष्टि तावड़े भी अहम भूमिकाओं में हैं। आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म वीर दास की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाती।

यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और जासूसी थ्रिल का मिश्रण है, लेकिन इसमें लॉजिक की भारी कमी खलती है। स्पाई-कॉमेडी जॉनर में भी फिल्म कुछ नया पेश करने में नाकाम रहती है। कहानी को जरूरत से ज्यादा नहीं खींचा गया, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और फीके ह्यूमर के कारण फिल्म प्रभाव छोड़ने में असफल रहती है।

फिल्म की कहानी

‘Happy Patel: खतरनाक जासूस’ की कहानी एक अनाड़ी ब्रिटिश जासूस Happy Patel (वीर दास) के इर्द-गिर्द घूमती है। गोवा में एक गड़बड़ मिशन के दौरान वह एक क्रिमिनल गैंग से एक साइंटिस्ट को बचाता है और इसी दौरान उसे अपनी भारतीय जड़ों के बारे में पता चलता है।

कहानी में एक्शन, कॉमेडी और देशभक्ति का तड़का लगाने की कोशिश की गई है, लेकिन कई जगह यह बनावटी लगती है। भारत में अपने असाइनमेंट को पूरा करते वक्त हैप्पी लगातार गलतियों और सांस्कृतिक गलतफहमियों में फंसता है। गोवा के मस्ती भरे माहौल में सेट फिल्म में वह रुपा (मिथिला पालकर) से प्यार कर बैठता है, जिसका कनेक्शन गोवा की लेडी गैंगस्टर मामा (मोना सिंह) से होता है।

कहानी आगे बढ़ती है और रुपा की असली पहचान का खुलासा होता है। इस पूरे मिशन में गीत (शारिब हाशमी) और रॉक्सी (सृष्टि तावड़े) हैप्पी की मदद करते हैं। फिल्म के अंत में हैप्पी अपने दोनों अंग्रेज पिता को छोड़ भारत में रहने का फैसला करता है।

स्टार कास्ट का परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो वीर दास अपने किरदार में चार्म, ह्यूमर और हीरोइज्म का अच्छा संतुलन दिखाते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग सराहनीय है। आमिर खान का कैमियो फिल्म का खास आकर्षण है, जिनकी एंट्री कहानी को नया मोड़ देती है।

इमरान खान ने अपने कमबैक से चौंकाया है और वह अपने किरदार में मैच्योरिटी के साथ नजर आते हैं। शारिब हाशमी अपनी डायलॉग डिलीवरी और नेचुरल ह्यूमर से हर सीन को बेहतर बनाते हैं। मिथिला पालकर अपने चार्म और इंटेलिजेंस से प्रभावित करती हैं और को-स्टार्स के साथ उनकी केमिस्ट्री फ्रेश लगती है।

मोना सिंह का परफॉर्मेंस औसत रहा, जबकि सृष्टि तावड़े अपनी एनर्जी और कॉन्फिडेंस से कहानी में जान डालती हैं।

यह भी पढ़े: Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 की तारीख घोषित, 16 जनवरी से शुरू होगा बड़ा डिस्काउंट फेस्ट

निर्देशन

कवि शास्त्री और वीर दास का निर्देशन कॉन्फिडेंट और कंट्रोल्ड लगता है। हालांकि, डायलॉग्स में दम की कमी साफ नजर आती है। स्क्रीनप्ले पहले सीन से लेकर आखिरी फ्रेम तक दर्शकों को बांध पाने में नाकाम रहता है।

फिल्म की कमजोरियां

फिल्म में नए ट्विस्ट और टर्न्स की कमी खलती है। अचानक शुरू होने वाला प्यार और एक्शन कहानी को कमजोर बनाता है। सबसे बड़ी कमजोरी इसका एक्शन और कॉमेडी है, जो बिना लॉजिक के आगे बढ़ती है। कई सीन बिना सिर-पैर के लगते हैं और कुछ हिस्से घिसे-पिटे फॉर्मूले पर आधारित हैं।

क्या ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ देखने लायक है?

करीब 2 घंटे की यह फिल्म पहले हाफ में थोड़ी हंसाती है, लेकिन दूसरा हाफ बोरिंग हो जाता है। हालांकि, क्लाइमैक्स में मामा और हैप्पी पटेल के बीच फनी कुकिंग बैटल, जो बाद में डांसिंग फाइट में बदल जाता है, देखने लायक है।

फिल्म में कई जगह अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए यह 18 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं है। कुल मिलाकर, यह फिल्म एक बार दोस्तों के साथ देखी जा सकती है। हमारी तरफ से इसे 5 में से 2 स्टार मिलते हैं।

यह भी पढ़े: Shahid Kapoor का खतरनाक अवतार लौट आया: ‘O Romeo’ के टीजर में दिखा एक्शन, रोमांस और रहस्य का तड़का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *