Ranbir Kapoor का दिव्य राम अवतार! Ramayana Part 1 का टीजर 21 घंटे में 1.34 करोड़ व्यूज के साथ छा गया। Alia Bhatt, Siddharth Anand समेत बॉलीवुड की प्रतिक्रियाएं, जानें फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी।
नई दिल्ली: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित महाकाव्य फिल्म रामायण (Part 1) का पहला टीजर 2 अप्रैल 2026 यानी कल हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रिलीज हुआ। मुंबई में भव्य इवेंट के साथ ही यूट्यूब पर 2 मिनट 38 सेकंड का यह टीजर रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में जगह बना लिया।
रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर फैंस भावुक हो गए। टीजर में उनका शाही लुक, आध्यात्मिक तेज और नाम सुनकर पलटकर देखने वाला वो आखिरी पल अभी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
टीजर रिलीज के महज 21 घंटे में यूट्यूब पर 1 करोड़ 34 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। VFX, स्केल और भावनात्मक गहराई को लेकर लोग इसे Adipurush से कहीं बेहतर बता रहे हैं।
इंडस्ट्री से मिल रही सराहना
फिल्म के टीजर पर बॉलीवुड से भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। निर्देशक Siddharth Anand ने रणबीर के प्रदर्शन को प्रभावशाली बताया।
वहीं Karan Johar ने इसे भावनात्मक और दमदार शुरुआत कहा। अभिनेत्री Alia Bhatt ने भी टीजर की तारीफ करते हुए रणबीर के अभिनय को खास बताया और इसे “बेहद खूबसूरत” अनुभव कहा।
तेजी से बढ़ रहे व्यूज
रिलीज के कुछ ही घंटों में टीजर को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। दर्शक खासतौर पर फिल्म के VFX, स्केल और प्रस्तुति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
स्टारकास्ट और रिलीज प्लान
फिल्म में Sai Pallavi सीता, Yash रावण, Sunny Deol हनुमान और Ravi Dubey लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। संगीत की जिम्मेदारी Hans Zimmer और A. R. Rahman संभाल रहे हैं। फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा।
दर्शकों में बढ़ी उम्मीदें
टीजर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथा को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश मानी जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं।
