कोलीन हूवर की बेस्टसेलर नॉवेल पर बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर 2 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। जानिए ट्रेलर क्यों कर रहा है इतना हंगामा।
नई दिल्ली: हाल ही में CinemaCon 2026 में अनवील हुए Verity के पहले ट्रेलर ने दर्शकों को रोंगटे खड़े कर दिए हैं। डकोटा जॉनसन और ऐनी हैथवे के बीच तीखा सामना, खूनी झड़प और गहरे रहस्यों से भरा यह ट्रेलर साबित कर रहा है कि 2026 की सबसे डार्क और डिस्टर्बिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर आने वाली है।
ट्रेलर में डकोटा जॉनसन struggling writer Lowen Ashleigh का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें प्रसिद्ध लेखिका Verity Crawford (ऐनी हैथवे) की अधूरी किताब सीरीज पूरी करने के लिए हायर किया जाता है। Verity एक रहस्यमयी दुर्घटना के बाद व्हीलचेयर पर बंधी हुई नजर आती हैं और लगभग कैटाटोनिक (अचेत) अवस्था में हैं। लेकिन जैसे-जैसे Lowen घर में रहकर काम करती है, उसे Verity के नोट्स और एक गुप्त अनफिनिश्ड मैनुस्क्रिप्ट मिलता है, जो लेखिका के अंदर छिपे अंधेरे, हिंसक और डिस्टर्बिंग सच को उजागर करता है।
ट्रेलर की सबसे चौंकाने वाली बात यह है Lowen पर अचानक हमला करती है और उसे काट कर उसका खून निकालती है। एक सीन में Lowen खिड़की से बाहर देखती है तो Verity सीधे उसकी आंखों में घूर रही होती है। इसके अलावा ट्रेलर में Lowen के हेलुसिनेशन, जोश हार्टनेट के साथ जटिल रिलेशनशिप और दोनों महिलाओं के बीच seductive mind games भी दिखाए गए है और ट्रेलर का टैगलाइन “There is no light where we’re going” बेहद पावरफुल है।
फिल्म की क्या है कहानी और कास्ट?
फिल्म कोलीन हूवर की बेस्टसेलर नॉवेल Verity पर आधारित है। कहानी एक लेखिका के अंधेरे अतीत, परिवार के छिपे राज और सच्चाई बनाम कल्पना के बीच के धुंधले रिश्ते पर केंद्रित है। इसकी कास्ट भी काफी दमदार है- Anne Hathaway मुख्य लेखिका Verity Crawford के किरदार में नजर आती हैं, जबकि Dakota Johnson Lowen Ashleigh नाम की घोस्ट राइटर की भूमिका निभा रही हैं और Josh Hartnett Jeremy Crawford के किरदार में हैं।
इसके अलावा ट्रेलर में Alex Cooper के लोकप्रिय पॉडकास्ट Call Her Daddy का कैमियो भी देखने को मिलता है, जो फिल्म को और ज्यादा रियलिस्टिक फील देता है।
ट्रेलर का असर और फैंस की प्रतिक्रिया
CinemaCon में ट्रेलर दिखाए जाने के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। कई दर्शकों ने इसे “disturbing yet addictive” बताया। कोलीन हूवर की किताब पहले से ही अपने ट्विस्टेड प्लॉट और डार्क थीम्स के लिए मशहूर है। अब स्क्रीन पर यह कहानी और भी इंटेंस लग रही है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। Amazon MGM Studios इसे बड़े स्केल पर प्रमोट कर रही है।
क्यों है यह फिल्म खास?
दो पावरफुल अभिनेत्रियों के बीच पहली बार इतना तीखा और डार्क फेस-ऑफ देखने को मिल रहा है, जो कहानी को बेहद इंटेंस बना देता है। फिल्म में साइकोलॉजिकल थ्रिलर और डार्क रोमांस का अनोखा मिश्रण दिखाया गया है, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखता है।
साथ ही, Colleen Hoover की लोकप्रिय किताब पर आधारित होने के कारण इसका एक बड़ा फैनबेस पहले से मौजूद है।
Verity का ट्रेलर साफ संकेत दे रहा है कि यह सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि दिमाग को हिला देने वाली ऐसी फिल्म है जो अंत तक दर्शकों को अंधेरे में रखेगी। डकोटा जॉनसन Lowen के रूप में Verity के काले रहस्यों को उजागर कर रही हैं, जबकि ऐनी हैथवे अपनी अब तक की सबसे डार्क और अनसेटलिंग भूमिका में नजर आएंगी।
Shweta Gupta is an MJMC student with a strong focus on content writing, especially in the entertainment domain. She has a passion for crafting engaging content and stays updated with the latest trends in entertainment and social media. Her writing reflects creativity & clarity.
