Oscar 2025: ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुईं ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘तन्वी द ग्रेट’, भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उम्मीद

Oscar 2025: ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुईं ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘तन्वी द ग्रेट’, भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उम्मीद

भारत की ऑफिशियल एंट्री न होने के बावजूद ऋषभ शेट्टी और अनुपम खेर की फिल्मों ने जनरल कैटेगरी से Oscar 2025 की रेस में जगह बनाकर सबका ध्यान खींचा है।

9 जनवरी 2026, नई दिल्ली

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की उलटी गिनती शुरू होते ही भारतीय सिनेमा से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। इस साल दो बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्में—ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ और अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’—Oscar 2025 की रेस में शामिल हो गई हैं। खास बात यह है कि ये फिल्में भारत की आधिकारिक एंट्री नहीं हैं, बल्कि जनरल कैटेगरी के जरिए ऑस्कर की लंबी लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

एकेडमी अवॉर्ड्स की 201 फीचर फिल्मों की लिस्ट में इन दोनों फिल्मों का नाम शामिल होना भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मेकर्स ने ग्लोबल पहचान बनाने के लिए एक रणनीतिक रास्ता अपनाया, जिसका असर अब साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े: Lohri Festival 2026: लोहड़ी कब मनाई जाएगी? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का खास महत्व

सिर्फ यही नहीं, इस लिस्ट में ‘टूरिस्ट फैमिली’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘सिस्टर मिडनाइट’ जैसी भारतीय फिल्मों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इससे साफ है कि इस साल भारतीय सिनेमा की पकड़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है।

अब सभी की निगाहें अगले राउंड पर टिकी हैं, जहां से यह तय होगा कि इनमें से कौन-सी फिल्में Oscar की फाइनल नॉमिनेशन तक पहुंच पाती हैं। भारतीय दर्शकों के लिए यह एक और मौका है, जब Oscar में देश का नाम रोशन होने की उम्मीद फिर से जगी है।

यह भी पढ़े: 40वें जन्मदिन पर Yash का धमाकेदार तोहफा, ‘Toxic’ से राया का खतरनाक अवतार आया सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *