El Paso Concert: दो रातों तक छाएगा म्यूजिक, ARMY का इंतजार खत्म

नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई का सुपरग्रुप BTS अपने चर्चित ARIRANG World Tour के तहत अब El Paso में परफॉर्म करने जा रहा है। 2 और 3 मई को Sun Bowl Stadium में होने वाले इस कॉन्सर्ट की टिकट पूरी तरह सोल्ड आउड हो चूकी हैं, जिससे शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह पहली बार है जब BTS El Paso में स्टेज पर उतरने जा रहा है, ऐसे में स्थानीय फैंस के लिए यह मौका बेहद खास बन गया है। टूर के इस पड़ाव को लेकर ARMY के बीच खासा उत्साह है और शहर में तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

कॉन्सर्ट फुल, लेकिन रीसेल पर उम्मीद बाकी

आधिकारिक टिकट्स भले ही बिक चुके हो, लेकिन कुछ सीमित सीट्स अभी भी वेरिफाइड रीसेल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध बताई जा रही हैं। कॉन्सर्ट के दिन स्टेडियम के गेट्स शाम करीब 5:30 बजे खुलेंगे, जबकि कॉन्सर्ट रात 8 बजे के बाद शुरू होगा। आयोजकों ने फैंस को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है ताकि एंट्री में किसी तरह की परेशानीयों का सामना न करना पड़े।

शहर में ‘BTS Weekend’ का ऐलान

El Paso सरकार ने 2 और 3 मई को ‘BTS Weekend’ घोषित किया है। शहर के कई हिस्सों पर BTS थीम देखने को मिल रही है, जो इस इवेंट को खास बना रही है। स्थानीय फैंस भी तैयारियों में जुटे गए हैं।

स्टेडियम में भारी भीड़ की उम्मीद

करीब 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाले Sun Bowl Stadium में हर रात फुल हाउस की उम्मीद जताई जा रही है। यहां ‘क्लियर बैग पॉलिसी’ लागू रहेगी, इसलिए दर्शकों को पहले से नियमों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- ‘Verity’ Trailer: जहां सच्चाई और पागलपन के बीच की रेखा हो जाती है धुंधली

क्या है टूर के खास मायने

यह टूर BTS के लिए बेहद खास है क्योंकि सैन्य सेवा के बाद BTS ग्रुप दुबार स्टेज पर वापसी कर रहा है। RM, Jin, SUGA, J-Hope, Jimin, V और Jung Kook की परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

टाम्पा में सफल शोज़ के बाद अब El Paso में भी वैसी ही एनर्जी देखने की उम्मीद जताई जा रही है। फैंस का मानना है कि यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि BTS और ARMY के बीच खास कनेक्शन का जश्न है।

ये भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia का ‘The Devil Wears Prada 2’ स्क्रीनिंग लुक वायरल, Miranda Priestly से तुलना

आने वाले वीकेंड में El Paso पूरी तरह म्यूजिक के रंग में रंगने वाला है, जहां हर तरफ “ARIRANG” की गूंज सुनाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *