नई दिल्ली: साउथ के मेगा पावर स्टार Ram Charan की चर्चित फिल्म Peddi एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। मेकर्स ने नई रिलीज डेट 25 जून 2026 तय की है। यह तीसरी बार है जब फिल्म की तारीख आगे बढ़ाई गई है, जिससे फैंस के बीच काफी निराशा देखने को मिल रही हैं।
पहले पेद्दी फिल्म को रामचरण के जन्मदिन यानी 27 मार्च को रिलीज रिलीज की जा रही थी। बाद में इस तारीख बदलकर 30 अप्रैल कर दिया था, लेकिन अब इस फिल्म को एक बार फिर टालकर 25 जून की तारीख पर शिफ्ट कर दिया गया हैं।
क्यों टल रही है फिल्म?
फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना और प्रोडक्शन टीम का कहना है कि शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और बस एक गाने की शूटिंग थोड़ी बाकी है। हालांकि, मेकर्स फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर ज्यादा समय देना चाहते हैं।

टीम के मुताबिक VFX, कलर ग्रेडिंग और साउंड डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय लिया जा रहा है, ताकि जब यह फिल्म रिलीज हो तो दर्शकों को बेहतर सिनेमैटिक अनुभव मिल सके।
डिले पर फैंस नाराज़
बार-बार डेट बदलने से फैंस नाराज होते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे खराब प्लानिंग बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स “Quality over Date” कहकर मेकर्स का समर्थन भी कर रहे हैं।
फिर भी बड़ी संख्या में फैंस अब साफ तौर पर कह रहे हैं कि और देरी नहीं, अब तय तारीख पर ही फिल्म रिलीज की जाए।
ये भी पढ़ें- ‘KD: The Devil’ First Day Review: Dhruva Sarja की फिल्म को मिला मिक्स्ड रिस्पॉन्स, विवादों के बीच हुई रिलीज
रिलीज में पर देरी कोई नई बात नहीं
यह पहली बार नहीं है जब रामचरण की फिल्म की डेट को बार बार बदला जा रहा है। उनकी पिछली फिल्म Game Changer को लेकर भी रिलीज और प्रोडक्शन टाइमलाइन चर्चा में रही थी। ऐसे में ‘पेद्दी’ की देरी ने एक बार फिर प्लानिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बड़े विज़न के साथ तैयार ‘पेद्दी’
‘पेद्दी’ 1980 के दशक के ग्रामीण पर बनी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। फिल्म में रामचरण के साथ Janhvi Kapoor, Shiva Rajkumar और Jagapathi Babu जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में संगीत A. R. Rahman ने दिया है।
ये भी पढ़ें- El Paso Concert: दो रातों तक छाएगा म्यूजिक, ARMY का इंतजार खत्म
करीब 300 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म रामचरण के करियर की अहम पैन-इंडिया प्रोजेक्ट मानी जा रही है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म की क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल, 25 जून 2026 पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि बार-बार टलने के बाद ‘पेद्दी’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।
Shweta Gupta is an MJMC student with a strong focus on content writing, especially in the entertainment domain. She has a passion for crafting engaging content and stays updated with the latest trends in entertainment and social media. Her writing reflects creativity & clarity.
