नई दिल्ली: दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार ग्रुप BTS ने अपनी बहुप्रतीक्षित विश्व टूर ‘BTS World Tour ‘ARIRANG’ के तहत अमेरिका के El Paso शहर में शानदार शुरूआत की है।
Sun Bowl स्टेडियम में 2 और 3 मई को हुए दोनों कॉन्सर्ट पूरी तरह सोल्ड-आउट रहे।
दूसरे दिन का शो करीब 51,500 दर्शकों की मौजूदगी में आयोजित हुआ, जहां हर सीट भरी नजर आई।
यह BTS का El Paso में पहला लाइव परफॉर्मेंस था, जिसे लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था।
अमेरिका के अलग-अलग शहरों के साथ-साथ मैक्सिको से भी बड़ी संख्या में ARMY फैंस यहां पहुंचे,
जिससे पूरे शहर में फेस्टिवल जैसा माहौल बन गया।
नए गाने और पुराने हिट्स का परफेक्ट मिक्स
कॉन्सर्ट में BTS ने अपने नए एल्बम ARIRANG के गानों के साथ-साथ अपने पुराने सुपरहिट गाने भी गाए थे।
‘Hooligan’, ‘Aliens’ और ‘SWIM’ जैसे नए गानों पर फैंस का जोश देखते ही बन रहा था,
वहीं ‘Fake Love’, ‘Dynamite’ और ‘Butter’ जैसे हिट गानों पर पूरा स्टेडियम झूम उठा।
शो में क्या हुआ खास?
- Suga (Yoongi) के ‘Dionysus’ रैप ने माहौल को और हाई कर दिया।
- Jimin और J-Hope ने ‘Best of Me’ पर अपनी परफॉर्मेंस से फैंस को खास पल दिया।
- Jungkook ने अपने playful अंदाज में “I’m your kook” कहकर फैंस को एक्साइट कर दिया।
- J-Hope ने “mucho picante” कहकर लोकल टच दिया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
ARIRANG टूर की खास शुरुआत
20 मार्च 2026 को रिलीज हुए एल्बम ARIRANG के बाद यह टूर BTS की बड़ी वापसी मानी जा रही है।
El Paso के दो शो टूर के शुरुआती अमेरिकी स्टॉप्स में शामिल हैं, जहां ग्रुप ने पहले ही अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है।
ये भी पढ़ें- Salman Khan का वायरल मैसेज और 7 Dogs ट्रेलर में धमाकेदार एंट्री, Sanjay Dutt संग बढ़ा क्रेज
फैंस और शहर का जबरदस्त रिस्पॉन्स
El Paso के शो को लेकर सोशल मीडिया पर ARMY का क्रेज साफ देखा जा रहा है।

कई फैंस ने शो के वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए लिखा Taehyung ने “आई एम योर होप” का अपना ही अंदाज़ दिखाया,
वो भी बहुत तीखेपन के साथ । शहर ने भी इस इवेंट को खास बनाते हुए “El Paso BTS Weekend” घोषित किया था।
BTS ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल आर्टिस्ट हैं।
Sun Bowl स्टेडियम में हुए ये दो शोज़ इस बात का सबूत हैं कि BTS का ग्लोबल क्रेज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।
अब फैंस अगले शहरों के शोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Shweta Gupta is an MJMC student with a strong focus on content writing, especially in the entertainment domain. She has a passion for crafting engaging content and stays updated with the latest trends in entertainment and social media. Her writing reflects creativity & clarity.
