Salman Khan का वायरल मैसेज और 7 Dogs ट्रेलर में धमाकेदार एंट्री, Sanjay Dutt संग बढ़ा क्रेज

Salman Khan का वायरल मैसेज और 7 Dogs ट्रेलर में धमाकेदार एंट्री, Sanjay Dutt संग बढ़ा क्रेज

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं,

लेकिन इस बार वजह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि उनका एक मैसेज भी है।

सोशल मीडिया पर उनका हालिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है,

वहीं दूसरी ओर उनकी इंटरनेशनल फिल्म 7 Dogs का ट्रेलर भी फैंस के बीच चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है।

वायरल हुआ सलमान का मैसेज

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनका स्टाइलिश लेकिन सिंपल लुक नजर आया।

तस्वीरों के साथ उन्होंने एक ऐसा मैसेज लिखा, “सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ… और फिर सब भूलकर आगे बढ़ो।”

Salman Khan का यह अंदाज़ और सोच उनके करियर की तरह ही साफ और दमदार है।

फैंस ने इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ ने इसे मोटिवेशन बताया,

तो कुछ ने कहा कि “भाईजान हमेशा दिल से बात करते हैं।” पोस्ट पर लाखों लाइक्स और शेयर देखने को मिले।

‘7 Dogs’ में Cameo से बढ़ा क्रेज

इसी बीच Sanjay Dutt के साथ सलमान खान का Cameo 7 Dogs के ट्रेलर में सामने आया है। ट्रेलर में दोनों की एंट्री छोटी जरूर है, लेकिन असरदार है।

इस फिल्म को Adil El Arbi और Bilall Fallah डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपने हाई-एनर्जी एक्शन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म में लीड रोल में Karim Abdel Aziz और Ahmed Ezz नजर आएंगे।

साथ ही Monica Bellucci जैसी इंटरनेशनल स्टार्स भी फिल्म का हैं।

फिल्म की खास बातें

  • इंटरनेशनल लेवल का एक्शन और क्राइम थ्रिलर।
  • दुबई में बड़े पैमाने पर शूटिंग।
  • मल्टी-लैंग्वेज रिलीज (हिंदी, अरबी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु)।
  • Eid 2026 पर वर्ल्डवाइड रिलीज।
  • फैंस का जबरदस्त रिएक्शन।

लगातार चर्चा में सलमान

सलमान खान इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

उनका यह नया अंदाज जहां एक तरफ वे स्क्रीन पर एक्शन करते दिखते हैं

और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव मैसेज देते हैं। फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

एक तरफ उनका वायरल मैसेज लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है,

तो दूसरी तरफ 7 Dogs में उनका Cameo फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।

Eid 2026 पर यह फिल्म कितनी बड़ी हिट साबित होगी,

यह तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल फैंस का एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *