IPL 2026: प्लेऑफ की जंग में CSK और SRH आमने-सामने, चेपॉक में MS Dhoni पर टिकी रहेंगी निगाहें

IPL 2026: प्लेऑफ की जंग में CSK और SRH आमने-सामने,

नई दिल्ली: Tata IPL 2026 का 63वां मैच csk और हैदराबाद के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला आज खेला जाना है। अगर दोनों टीमें अभी प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहती हैं, तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है।

इसके अलावा बात करें हैदराबाद की, तो वह सीएसके की तुलना में बेहतर स्थिति में है। अगर सीएसके यह मुकाबला जीतती है, तो हैदराबाद के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

SRH शर्मनाक हार को भूलकर करना चाहेगी वापसी

अगर अब तक दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात की जाए, तो हैदराबाद 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं csk 12 मैचों में 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों के मजबूत पक्ष की बात की जाए, तो बल्लेबाजी दोनों टीमों की सबसे बड़ी ताकत है।

लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ हैदराबाद की बल्लेबाजी 169 रनों का पीछा करते हुए मात्र 86 रनों पर सिमट गई। हालांकि अब टीम चाहेगी कि गुजरात से मिली शर्मनाक हार को भूलकर अपने पुराने फॉर्म में लौटने की कोशिश करे।

वहीं पिछले कुछ मैचों में अपने बल्ले से शांत चल रहे हेनरिक क्लासेन इस मैच में अपने बल्ले से सीएसके के गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। हैदराबाद की गेंदबाजी की बात की जाए, तो उनके कप्तान पैट कमिंस अब तक अपनी गेंदबाजी से किफायती साबित हुए हैं।

यह भी पढ़े: पंडित हीरा लाल चतुर्वेदी की 49वीं पुण्यतिथि पर संगीत जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अपने घरेलू मैदान पर जीतकर बरकरार रखना चाहेगी प्लेऑफ की उम्मीदें

csk की बात करें, तो उनका भी पिछला मुकाबला ज्यादा अच्छा नहीं गया, जहां उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन लखनऊ ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लखनऊ से मिली हार ने उन्हें छठे स्थान पर पहुंचा दिया था और रन रेट पर भी इसका असर पड़ा।

जिसका फायदा राजस्थान रॉयल्स मिला और पॉइंट्स टेबल पर csk से ऊपर आ गई लेकिन राजस्थान इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई और कल खेले गए दिल्ली के खिलाफ अपना मैच हार गई जिसके बाद csk एक बार फिर से पांचवे स्थान पर आ गई है।

पांच बार की चैंपियन टीम csk वापसी करना जानती है और उन्हें यह मुकाबला अपने घर चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेलना है, जहां की धीमी पिच का फायदा उठाया जा सकता है।

यहां नूर अहमद और अकील हुसैन अपनी स्पिन के जाल में बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं। वहीं अंशुल कंबोज को अपना पिछला मैच भूलना होगा, जहां उन्होंने अपने 2.4 ओवर में 23.62 की इकॉनमी से 63 रन दिए थे, जो टी20 में 15 गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक रहा है।

क्या आज के मैच में खेल सकते हैं MS Dhoni ?

इस सीजन का चेपॉक में csk का आखिरी मुकाबला होगा। अब फैंस कहीं न कहीं यह उम्मीद कर रहे हैं कि शायद उन्हें महेंद्र सिंह धोनी मैदान में देखने को मिलें। धोनी अपनी चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके, जिसकी कमी टीम और उनके फैंस को लगातार महसूस हुई है।

उन्होंने एक शो में कहा था कि उनका आखिरी मैच चेपॉक के मैदान पर होगा और हैदराबाद के खिलाफ सीएसके चेपॉक के मैदान में इस सीजन आखिरी बार खेलेगी। हालांकि अभी तक धोनी या टीम की तरफ से यह साफ नहीं हुआ है कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या धोनी आज हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं।

यह भी पढ़े: IPL 2026 में क्या चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुँच पाएंगे? CSK का ‘करो या मरो’ रोडमैप

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार हो सकती है

Csk:- संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, गुरप्रीत सिंह, मुकेश चौधरी, और अकिल हुसैन या एम एस धोनी को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खिला सकते है

SRH:- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *