Bihar Single Window Portal: 62 सेवाएं और 9 विभाग अब एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

Bihar Single Window Portal: 62 सेवाएं और 9 विभाग अब एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

बिहार के नए सिंगल विंडो पोर्टल पर 9 विभागों की 62 सेवाएं मिलेंगी। निवेशक ऑनलाइन अप्रूवल, लाइसेंस और आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे

नई दिल्ली: बिहार ने निवेशकों के लिए अपने सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को अपग्रेड किया है। रिवैम्प्ड पोर्टल के शुरू होने के बाद 9 विभागों की 62 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गई हैं।

उद्योग विभाग ने यह कदम बिहार में Ease of Doing Business को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया है। पोर्टल का उद्घाटन उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने किया।

अब निवेशकों को अलग-अलग विभागों की वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम होगी। वे एक ही पोर्टल से अपने प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक मंजूरियों की जानकारी हासिल कर सकेंगे और संबंधित लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा, पहले से मिले लाइसेंस अपलोड करने और आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध है।

किन विभागों की सेवाएं शामिल?

नए पोर्टल पर प्रदूषण नियंत्रण, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन, विधिक माप विज्ञान, जल संसाधन, अग्निशमन, ऊर्जा, पर्यावरण एवं वन, पथ निर्माण और राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़ी सेवाओं को जोड़ा गया है।

KYA मॉड्यूल से आसान होगी मंजूरी की पहचान

रिवैम्प्ड KYA मॉड्यूल निवेशकों को यह पता लगाने में मदद करेगा कि उनके प्रोजेक्ट के लिए कौन-कौन सी मंजूरियां जरूरी हैं।

यह सुविधा Pre-Establishment और Pre-Operation चरणों के आधार पर आवश्यक अप्रूवल की जानकारी देगी। इसके बाद निवेशक सीधे Apply विकल्प पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

सरकार ने पोर्टल में Register Your Intent, Strategic Partnership और Investor Facilitation जैसी सुविधाएं भी शामिल की हैं।

इन सुविधाओं से निवेशक आवेदन करने से पहले संबंधित क्षेत्र और जिले के अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। साथ ही वे अपॉइंटमेंट बुक करने और अधिकारियों की संपर्क जानकारी हासिल करने की सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *