उपराष्ट्रपति ने डॉ. रिया वर्मा को साइकेट्री में दिया गोल्ड मेडल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में डॉ. रिया वर्मा को साइकेट्री में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया

नई दिल्ली: मनोरोग चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राजस्थान की डॉ. रिया वर्मा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

डॉ. रिया वर्मा ने सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली से मनोरोग चिकित्सा में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वर्तमान में वे जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के मनोरोग विभाग में वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

वे डॉ. बिजेंद्र कुमार और डॉ. शांता मीणा की सुपुत्री हैं। मनोरोग चिकित्सा में शीर्ष स्थान हासिल करना उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और लगातार किए गए प्रयासों को दर्शाता है।

स्वर्ण पदक मिलने के साथ ही डॉ. रिया वर्मा ने चिकित्सा जगत में अपनी उपलब्धियों की सूची में एक महत्वपूर्ण मुकाम जोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *