नई दिल्ला: तेलुगु सिनेमा के ‘रोडी स्टार’ Vijay Deverakonda एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘गीता गोविंदम’ जैसी हिट फिल्मों से पहचान बनाने वाले विजय के लिए पिछले कुछ साल आसान नहीं रहे।
2024 में रिलीज हुई The Family Star के बाद उनके करियर में एक लंबा ब्रेक आया, जिसको लेकर फैन्स के बीच काफी चर्चा रही।
‘The Family Star’ के बाद क्यों आया ब्रेक?
परशुराम के निर्देशन में बनी The Family Star को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद विजय ने जल्दबाजी में प्रोजेक्ट्स साइन करने के बजाय स्क्रिप्ट और रोल्स को और गंभीरता से लिया।
इसी के बीच उनकी फिल्म Kingdom की रिलीज भी टलती रही और जब रिलीज हुई, तो उसे भी मिली-जूली प्रतिक्रिया मिली। इससे उनके करियर ने धीमी रफ्तार पड़ ली।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे ब्रेक को असामान्य नहीं माना जाता। कई बड़े कलाकार अपने अगले कदम को लेकर सोच-समझकर फैसले लेते हैं, और विजय ने भी यही रास्ता चुना।
2026 में बड़े पैमाने पर कमबैक
अब 2026 Vijay Deverakonda के लिए अहम साल साबित हो सकता है। वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी की तैयारी में हैं और यह फिल्म 11 सितंबर 2026 में रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें- Gen Z Spotlight: काशिका कपूर की मजबूत एंट्री, अनीत पड्डा और सारा अर्जुन भी रेस में
Ranabaali (VD14)- राहुल संकृतियन के निर्देशन में बन रही यह पीरियड ड्रामा फिल्म 19वीं पर आधारित है। फिल्म में विजय के साथ Rashmika Mandanna भी नजर आएंगी। इसे दिसंबर 2026 को पैन-इंडिया स्तर रिलीज करने की संभावना है।

Rowdy Janardhana (VD15)- यह एक मास एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है, जिसमें विजय अपने पुराने ‘रोडी’ अवतार में नजर आ सकते हैं।
Jana Gana Mana (JGM)- पुरी जगन्नाध के साथ यह प्रोजेक्ट लंबे समय से चर्चा में है और इसे भी बड़े स्केल पर लाने की योजना है।
इसके अलावा भी कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।
फैन्स की उम्मीदें फिर जगीं
विजय की खासियत हमेशा से उनकी अलग स्क्रीन प्रेज़ेंस और ईमानदार इमेज रही है। हाल के उतार-चढ़ाव के बावजूद उनके फैन्स का सपोर्ट बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- Theatre और OTT पर धमाल! Citadel Season 2 से दादी की शादी तक 7 धांसू रिलीज
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 की लाइनअप उनके करियर को नई दिशा दे सकती है, क्योंकि इस बार वे अलग-अलग तरह के किरदारों और बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रहे हैं।
दो साल का यह गैप Vijay Deverakonda के लिए एक तरह से तैयारी का समय रहा है।
अब जब वे नए प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी कर रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पुरानी पकड़ बना पाते है या नहीं।
Shweta Gupta is an MJMC student with a strong focus on content writing, especially in the entertainment domain. She has a passion for crafting engaging content and stays updated with the latest trends in entertainment and social media. Her writing reflects creativity & clarity.
