पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए राजेश मालवीय को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए राजेश मालवीय को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पत्रकारिता और समाजसेवा में योगदान के लिए देवास के राजेश मालवीय को बहुजन साहित्य अकादमी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 दिया

पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले देवास के वरिष्ठ पत्रकार राजेश मालवीय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। बहुजन साहित्य अकादमी ने उन्हें वर्ष 2026 के डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों से आए अतिथियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना मंत्रालय की कमिश्नर सुधा रानी रेलांगी, करोल बाग के विधायक रवि और अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नल्ला राधाकृष्णन मौजूद रहे।

विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने की शिरकत

समारोह में सिक्किम की प्रदेश अध्यक्ष शांति सुंदरदास, उत्तर प्रदेश से गीता पैट्रिक, मध्य प्रदेश से के.बी. मंसारे और मानवीर सिंह पर्चा, तेलंगाना से एम.एम. गौतम तथा गुजरात से के.जे. सौराथिया सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।

कई अन्य लोगों को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

कार्यक्रम में राजेश मालवीय के साथ सीताराम सोनारथी, बी.एल. चौहान, यू.के. गोयल, एफ.एस. जगदाले, बरखा ठाकरे, आर.सी. तिरोले और के.सी. सांवले को भी फेलोशिप एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

राजेश मालवीय के सम्मानित होने पर देवास के पत्रकारों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और उनके मित्रों ने खुशी जाहिर की। सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी और आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *