IPL 2026 : जीत के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान, अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

IPL 2026 जीत के बाद अक्षर पर 12 लाख जुर्माना

नई दिल्ली: सोमवार (11 मई) को खेले गए PBKS बनाम DC के मुकाबले में दिल्ली की 3 विकेट की जीत के साथ ही उनके कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दरअसल, अक्षर पर यह जुर्माना उनके स्लो ओवर रेट की वजह से लगाया गया है।

क्या कहते हैं नियम

आपको बता दें कि नियम के मुताबिक अक्षर पटेल ने IPL 2026 के 55वें मैच में IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन किया है, जो मैच में हेने वाले स्लो ओवर रेट से संबंधित है। स्लो ओवर रेट के मामले मे ये DC का इस सीजन पहला अपराध है, इसलिए उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एक ही सीजन में दूसरी बार इस नियम का उल्लंघन करने पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। वहीं तीसरी बार में सजा की राशि बढ़कर 30 लाख तक भी जा सकती है, साथ में कप्तान को एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पड़ता है।
3 अप्रैल 2026 को CSK के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को दूसरी बार गलती करने की वजह से 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा था।

यह भी पढ़े: FIFA World Cup 2026: भारत में प्रसारण पर संकट, अब तक नहीं हुई ब्रॉडकास्ट डील

इससे पहले दंडित किए जाने वाले खिलाड़ी

इस IPL सीजन अक्षर पटेल से पहले भी कुछ कप्तानों को स्लो ओवर रेट के चलते सजा झेलनी पड़ी है। इससे पहले श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस), अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) और हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) भी इस सजा से गुजर चुके हैं।

फिलहाल कल की जीत के बाद DC 10 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है, और अब भी उनकी उम्मीदें प्लेऑफ्स में जाने के लिए बरकरार हैं। वहीं कल की हार के बाद PBKS 13 अंको के साथ चौथे पायदान पर है। ये पंजाब की इस सीजन लगातार चौथी हार साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *