सुरेश रैना ने कर दिया कन्फर्मेशन, आज CSK vs MI में उतरेंगे MS Dhoni

सुरेश रैना ने कर दिया कन्फर्मेशन, आज CSK vs MI में उतरेंगे एमएस धोनी (1)

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज होने वाले हाई-वोल्टेज IPL 2026 मैच से पहले

पूर्व CSK स्टार सुरेश रैना ने बड़ी खबर देते हुए कहा है कि MS Dhoni आज खेल रहे हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रैना ने जब धोनी की भागीदारी के बारे में पूछा गया तो मुस्कुराते हुए कहा – “खेल रहे हैं भाईलोग!”


उन्होंने आगे कहा कि अब मज़ा आने वाला है – “अब आएगा ना मज़ा!”

Play

धोनी थे कहाँ इतने दिन?

44 साल के MS Dhoni IPL 2026 की शुरुआत से ही मैदान से बाहर थे।

वजह थी — कैफ की मांसपेशी में चोट। टीम उनके साथ पूरी तरह सतर्क थी और कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही थी।

धोनी को चेपॉक में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया था, लेकिन CSK की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

इस बीच CSK का सीजन भी उतना आसान नहीं रहा जितनी उम्मीद थी।
ऊपर से आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस से —

IPL का सबसे बड़ा और सबसे पुराना रायवेली। ऐसे में थाला की वापसी की खबर सिर्फ खबर नहीं, किसी त्योहार से कम नहीं है।

रैना ने क्यों की इस खबर की तस्दीक?

सुरेश रैना और धोनी की दोस्ती IPL जितनी पुरानी है।

CSK के स्वर्णिम दौर में इन दोनों ने मिलकर जो पारियां खेलीं, जो खिताब जीते — वो इतिहास में दर्ज हैं।

रैना आज भी CSK परिवार के अंदर की बात जानते हैं, और जब वो कुछ कहते हैं तो येलो आर्मी सुनती है।

रैना ने यह भी जोड़ा — “अब आएगा ना मज़ा।” यानी साफ इशारा — धोनी के बिना जो कुछ भी था, वो तो बस वॉर्मअप था।

असली IPL अब शुरू होगा।

इससे पहले भी रैना ने संकेत दिया था कि धोनी इस सीजन में कम से कम एक और सीजन खेलेंगे।

आज उनका वो भरोसा सच होता दिख रहा है।

क्या बदलेगा आज के मैच में धोनी की वापसी से?

धोनी का मैदान पर होना सिर्फ एक खिलाड़ी का होना नहीं होता

यह पूरी टीम की ऊर्जा बदल देता है। विकेट के पीछे उनकी मौजूदगी गेंदबाजों को भरोसा देती है,

और बल्लेबाजी में आखिरी ओवरों में उनका नाम ही काफी है।

CSK के खिलाड़ी अलग तरीके से खेलते हैं जब थाला पीछे खड़े होते हैं।

और आज का मुकाबला वैसे भी कोई साधारण मैच नहीं है।

CSK बनाम MI — यह IPL की सबसे बड़ी रंजिश है।

दोनों टीमें अपना फॉर्म वापस ढूंढ रही हैं।

ऐसे में Dhoni की एंट्री इस मैच को “Revenge Week” का सबसे बड़ा लम्हा बना सकती है।

क्या होगा चेपॉक में आज खास

CSK की तरफ से अभी आधिकारिक Playing XI का ऐलान नहीं हुआ है

वो तो टॉस के वक्त होगा। लेकिन रैना के भरोसे ने येलो आर्मी को वो यकीन दे दिया है जिसका वो इंतजार कर रही थी।

आज रात MA चिदंबरम स्टेडियम में जब धोनी मैदान पर कदम रखेंगे।

अगर रखते हैं तो जो आवाज़ उठेगी, वो शायद पूरे चेन्नई में सुनाई देगी। थाला वापस आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *