Bihar Elections 2025 में एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन कई सीटों पर जीत–हार का अंतर बेहद कम रहा, जहाँ मतदाताओं की पसंद आख़िरी राउंड तक बदलती रही।
15 नवंबर 2025, नई दिल्ली
Bihar Elections के नतीजों में एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया। दूसरी ओर, महागठबंधन 40 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। इस चुनाव की खास बात यह रही कि कई सीटों पर बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला, जहाँ जीत का अंतर कुछ सौ वोटों से भी कम रहा।
नीचे उन प्रमुख सीटों का विवरण है जहाँ संघर्ष आख़िरी पल तक जारी रहा—
आरा (संदेश विधानसभा)
जेडीयू के राधा चरण साह ने आरजेडी के दीपू सिंह को मात्र 27 वोटों से हराकर राज्य के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक जीत दर्ज की।
राधा चरण साह: 80,598 वोट
दीपू सिंह: 80,571 वोट
तीसरे स्थान पर जन सुराज के राजीव रंज राज रहे जिन्हें 6,040 वोट मिले।
अगिआंव
बीजेपी के महेश पासवान और सीपीआई (एमएल) के शिव प्रकाश रंजन के बीच शुरू से अंत तक कड़ी टक्कर रही।
महेश पासवान ने आखिरकार 95 वोटों से जीत हासिल की।
फ़ारबिसगंज
कांग्रेस के मनोज बिश्वास ने बीजेपी के विद्या सागर केशरी को 221 वोटों से पछाड़ा।
मनोज बिश्वास: 1,20,114 वोट
विद्या सागर केशरी: 1,19,893 वोट
यह भी पढ़े: Children’s Day 2025: बच्चों संग घूमने जाएं दिल्ली की इन मजेदार जगहों पर, जहां सीख और मस्ती दोनों का होगा मेल
चनपटिया
पश्चिमी चंपारण की इस सीट पर कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने बीजेपी के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से मात दी।
अभिषेक रंजन: 87,538 वोट
उमाकांत सिंह: 86,936 वोट
जन सुराज के त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ़ मनीष कश्यप तीसरे स्थान पर रहे (37,172 वोट)।
बोध गया
आरजेडी के कुमार सर्वजीत और एलजेपी (रामविलास) के श्यामदेव पासवान के बीच बेहद टक्कर देखने को मिली।
कुमार सर्वजीत ने 881 वोटों से जीत दर्ज की।
कुमार सर्वजीत: 1,00,236 वोट
श्यामदेव पासवान: 99,355 वोट
बख़्तियारपुर
एलजेपी (रामविलास) के अरुण कुमार ने आरजेडी के अनिरुद्ध कुमार को 981 वोटों से हराया।
अरुण कुमार: 88,520 वोट
अनिरुद्ध कुमार: 87,539 वोट
जन सुराज के बाल्मीकि सिंह को 6,581 वोट मिले।
बलरामपुर
एलजेपी (रामविलास) की संगीता देवी ने एआईएमआईएम के मोहम्मद आदिल हसन को 389 वोटों से मात दी।
संगीता देवी: 80,459 वोट
मोहम्मद आदिल हसन: 80,070 वोट
सीपीआई (एमएल) के महबूब आलम तीसरे स्थान पर रहे (79,141 वोट)।
ढाका
आरजेडी के फ़ैसल रहमान ने बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल को 178 वोटों से हराया।
फ़ैसल रहमान: 1,12,727 वोट
पवन जायसवाल: 1,12,549 वोट
जहानाबाद
आरजेडी के राहुल कुमार ने जेडीयू के चंदेश्वर प्रसाद को 793 वोटों से हराया।
राहुल कुमार: 86,402 वोट
चंदेश्वर प्रसाद: 85,609 वोट
यह भी पढ़े: ‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके…
Suditi Raje has a background in investigative journalism, with a career spanning over 6 years. As part of the Jankiawaz team, she are committed to exposing the truth and bringing to light the stories that matter most.
