Copacabana Concert 2026: क्या Shakira तोड़ पाएंगी Rod Stewart का रिकॉर्ड?

Copacabana Concert 2026: क्या Shakira तोड़ पाएंगी Rod Stewart का रिकॉर्ड?

नई दिल्ली: कोलंबियन पॉप स्टार Shakira आज Copacabana Beach पर एक बड़ा फ्री कॉन्सर्ट करने जा रही है, जिसे लेकर ब्राजील में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं।

सूत्रों के मुताबिक शो में 20 लाख लोगो की पहुंचने की उम्मीद है, जिससे यह शो अभी के वर्षों में सबसे बड़े लाइव म्यूजिक इवेंट्स में शामिल हो सकता है।

यह कॉन्सर्ट ‘Todo Mundo no Rio’ सीरीज का हिस्सा है, जिसके तहत पहले Madonna और Lady Gaga जैसे बड़े नाम भी परफॉर्म कर चुके हैं।

Copacabana Beach लंबे समय से दुनिया के सबसे बड़े फ्री कॉन्सर्ट वेन्यू के रूप में जाना जाता रहा है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या Shakira इस मंच पर कोई नया रिकॉर्ड बना पाएंगी।

क्या Shakira नया इतिहास रचेगी?

अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड Rod Stewart के नाम है, जिन्होंने 1994 में करीब 35 लाख लोगों के सामने परफॉर्म की थी।

इसके बाद Lady Gaga (2025) ने 25 लाख और Madonna (2024) ने 16 लाख लोगो के सामने परफॉर्म किया हैं और यह आंकड़ा अभी भी चर्चों में हैं।

शो से पहले ही दिखा जबरदस्त क्रेज

कॉन्सर्ट से पहले ही Copacabana बीच पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। फैंस डांस सेशन्स, म्यूजिक मीटअप्स और ग्रुप सेलिब्रेशन में हिस्सा ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर #ShakiraCopacabana तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग कितने उत्साहित हैं।

Latina पावर का बड़ा मंच

Shakira अपने हिट गानों “Hips Don’t Lie” और “Waka Waka” के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। यह कॉन्सर्ट सिर्फ एक म्यूजिक इवेंट नहीं है। इसे Latin म्यूजिक और कल्चर की ग्लोबल पहचान के बड़े प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Harry Potter Day जादू की दुनिया का अपना खास दिन

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह कॉन्सर्ट नया रिकॉर्ड बनाएगा या नहीं, लेकिन इतना तय है कि Copacabana Beach पर होने वाला यह शो Shakira के करियर का एक यादगार पड़ाव बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *